{"_id":"5befb1a6bdec22342b7fa838","slug":"deepveer-wedding-sabyasachi-mukherji-shared-deepika-padukone-chooda-ceremony-picture","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के 2 दिन बाद आई दीपिका पादुकोण की चूड़ा सेरेमनी की तस्वीर, लग रही हैं बला की खूबसूरत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के 2 दिन बाद आई दीपिका पादुकोण की चूड़ा सेरेमनी की तस्वीर, लग रही हैं बला की खूबसूरत
Sat, 17 Nov 2018 11:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
DeepVeer wedding
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को भले ही दो दिन बीत चुके हैं लेकिन धीरे-धीरे उनकी शादी की रस्मों की तस्वीर अब आना शुरू हुई हैं। शुक्रवार को दीपिका और रणवीर की शादी के बाद परिवार के साथ फोटो खिचंवाते हुए तस्वीरें आई थीं तो अब दीपिका के चूड़ा सेरेमनी की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में रणवीर-दीपिका एक साथ मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं।
2 of 5
ranveer and deepika
- फोटो : Instagram
रणवीर और दीपिका की इस तस्वीर को मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। इस तस्वीर के नीचे सब्यसाची ने कैप्शन दिया है 'दीपिका और रणवीर चूड़ा सेरेमनी में सब्यसाची के कपड़े पहने हुए हैं। इस तस्वीर में दीपिका के पैर और हाथों में मेहंदी लगी हुई है। जिससे ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह तस्वीर संगीत सेरेमनी की है जो कि इटली के लेक कोमो में 13 नवंबर को हुई थी।
3 of 5
ranvee deepika
- फोटो : ranvee deepika
इस तस्वीर में दीपिका ने मरून और गोल्डन रंग का लॉग सूट पहना हुआ है जबकि रणवीर हरे रंग के कुर्ते के साथ दीपिका की ड्रेस से मैंचिग हॉफ जैकेट डाले हुए हैं। सब्ससाची के इस पोस्ट को देखकर इतना तो कहा जा सकता है कि दीपवीर की शादी के सारे कपड़े उन्हीं से लिए हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी की जो तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं उसमें दीपिका की चुनरी, सगाई की अंगूठी और ज्वैलरी खासा चर्चा में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ranveer-Deepika wedding
- फोटो : social media
गुलाबी रंग का लहंगा पहने बैठीं दीपिका की चुनरी में लिखा मंत्र लोगों को आकर्षित कर रहा है तो वहीं अंगूठी की कीमत लोगों को हैरान कर रही है। तस्वीर में दीपिका ने हाथ में जो अंगूठी पहनी है वह स्क्वायर शेप में है। यह सोलिटेयर डायमंड रिंग है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सोलिटेयर स्क्वायर शेप रिंग की कीमत 1.3 से 2.7 करोड़ रुपए बताई जा रही है। हालांकि रणवीर की सगाई की अंगूठी की कीमत के बारे में जानकारी नहीं मिली है। वहीं चुनरी के बॉर्डर पर सदा सौभाग्यवती भव: मंत्र लिखा है।
विज्ञापन
5 of 5
Deepika and Ranveer
- फोटो : instagram
कहा जा रहा है कि दीपिका के ससुरालवालों ने यह किसी आम धागे से नहीं बल्कि सोने से कढ़ा हुआ है। दीपिका की कलीरें और चूढ़ा विशेषतौर पर राहुल लूथरा के रा आब्ता ने डिजाइन किए हैं। खबर है कि रणवीर अपनी बारात गोविंदा के मशहूर सॉन्ग 'मेरी पेंट भी सेक्सी मेरी चाल भी सेक्सी' पर नाचते कूदते गए थे। इसके बाद सलमान का 'चुनरी-चुनरी' और फिर अनिल कपूर का फेसम गाना 'माई नेम इज लखन' बजाया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।