दिल्ली चुनाव प्रचार अब खत्म हो चुका है। हर बार की तरह इस बार भी चुनावी मैदान में वोटरों को लुभाने के लिए राजनीतिक पार्टियों ने सितारे उतारे। इन सितारों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए जमकर रैलियां की। स्टार प्रचारकों का हाथ थामकर पार्टियों ने अपने अपने मुद्दों पर लोगों से वोट की अपील की। एक ओर जहां भाजपा ने केंद्र सरकार द्वारा किए गए काम पर कमल का बटन दबाने के लिए कहा, तो कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के नाम पर वोट मांगे। जबकि आम आदमी पार्टी ने अपने पांच साल के काम पर जनता को रिझाने की कोशिश की। आठ फरवरी को दिल्ली में वोट डाले जाएंगे। आगे की स्लाइड में देखिए कौन कौन से सितारे प्रचार में उतरे।
दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में उतरे ये चार सितारे, सनी देओल से सपना चौधरी तक शामिल
उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रचार के लिए फिल्म अभिनेता और भाजपा सांसद सनी देओल ने छह फरवरी को रोड शो किया था। सनी ने यह रैली भाजपा के उम्मीदवार कृष्णा गहलोत के समर्थन में की। कृष्णा गहलोत का मुकाबला आप के नरेश बलियान और आरजेडी के शक्ति कुमार बिश्नोई से है। साल 2015 में आप के नरेश बलियान इस सीट से जीते थे।
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन यानी कि छह फरवरी को भाजपा के स्टार प्रचारक रवि किशन भी मैदान में उतरे थे। रवि किशन यूपी के गोरखपुर से सांसद हैं। रवि किशन ने नई दिल्ली में सीट से भाजपा के उम्मीदवार सुनील यादव के लिए रोड शो किया था। इसमें उनका साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी दिया। सुनील दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं। रोड शो में सैकड़ों बाइक, कार, ऑटो रिक्शा और ट्रक शामिल थे।
स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सपना चौधरी भी हैं। सपना मशहूर हरियाणवी डांसर है। सपना ने मेहरौली से भाजपा प्रत्याशी कुसुम खत्री के लिए प्रचार किया था। चुनाव प्रचार के दौरान हजारों की संख्या में लोग जुटे थे।
गायक और संगीतकार विशाल डडलानी भी दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में चुनाव प्रचार में उतरे थे। विशाल रमेश नगर सीट से आप उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार किया था। इस चुनाव रैली में भारी संख्या में लोग जुटे थे।
Music composer and singer Vishal Dadlani campaigns for Aam Aadmi Party (AAP) in Ramesh Nagar. #DelhiElections2020 pic.twitter.com/rfuSFlHf73
ट्विटर पर शाहरुख खान से आगे निकले अमिताभ बच्चन, पीएम मोदी से अब भी हैं इतना पीछे
