फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली की 'गली गुलियां' लेकर आ रहे हैं मनोज वाजपेयी, जुड़िए हमारे साथ और पूछिए उनसे सवाल

Fri, 31 Aug 2018 07:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 31 Aug 2018 07:06 PM IST
विज्ञापन
delhi gali guliyan of manoj bajpayee connect with amarujala digital and ask your questions

विदेश में एक्टर मनोज वाजपेयी, नीरज काबी और रणवीर शौरी अभिनीत फिल्म 'गली गुलियां -इन दि सैडोज' ने अपना जादू चला दिया है और जल्द ही अब यह देश में भी रिलीज होने वाली है। इस बीच बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में शुमार मनोज वाजपेयी अमर उजाला. कॉम के ऑफिस आकर फेसबुक के जरिए पाठकों से रूबरू होंगे। वह पाठकों से बात करेंगे और उनके साथ अपना अनुभव शेयर करेंगे। आपको बता दें कि 18 अगस्त 2018 को उनकी फिल्म  'गली गुलियां -इन दि सैडोज' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसे देखकर लग रहा है कि यह एक साइक्लोजिकल ड्रामा फिल्म है। 

delhi gali guliyan of manoj bajpayee connect with amarujala digital and ask your questions

मनोज वाजपेयी फिल्म 'अलीगढ़' के बाद एक बार फिर अपनी दमदार एक्टिंग में वापसी करते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म में मनोज वाजपेयी का किरदार देखकर लग रहा है कि वह किसी रहस्यमई दुनिया में जी रहे हैं और एक ऐसे बच्चे की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे उसका पिता बहुत मारता रहता है। रणवीर शौरी उनके दोस्त के किरदार में नजर आ रहे हैं और वह नहीं चाहते कि उनका दोस्त किसी बच्चे के चक्कर में किसी से दुश्मनी कर ले। 

delhi gali guliyan of manoj bajpayee connect with amarujala digital and ask your questions

वहीं मनोज वाजपेयी ने इस फिल्म के पोस्टर लॉन्च इवेंट में कहा था कि एक एक्टर के तौर पर उन्हें इस फिल्म से बहुत सारी उम्मीदें हैं। उन्हें इस फिल्म के कंटेंट ने सबसे ज्यादा आकर्षित किया है। यह फिल्म उनके दिल के बहुत करीब है। फिल्म का निर्देशन दीपेश जैन ने किया है। फिल्म में शहाना गोस्वामी और नवोदित बाल कलाकार ओम सिंह भी मुख्य भूमिका में है। वह इस फिल्म में एक क्रूर पिता के रोल में नजर आएंगे। ट्रेलर में मनोज और नीरज के सीन और डायलॉग्स इतने प्रभावशाली लग रहे हैं कि यह एक दमदार फिल्म साबित होते है। फिल्म की कहानी पुरानी दिल्ली के आसपास के इलाकों पर ही आधारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi gali guliyan of manoj bajpayee connect with amarujala digital and ask your questions

आपको बता दें कि इस फिल्म के लिए कुछ दिनों पहले ही मेलबर्न में आयोजित हुए भारतीय फिल्म महोत्सव में मनोज वाजपेयी को बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। यह फिल्म दुनियाभर में 7 सितंबर 2018 को रिलीज होगी। वहीं मनोज वाजपेयी ने इस फिल्म के पोस्टर लॉन्च इवेंट में कहा था कि एक एक्टर के तौर पर उन्हें इस फिल्म से बहुत सारी उम्मीदें हैं। उन्हें इस फिल्म के कंटेंट ने सबसे ज्यादा आकर्षित किया है। यह फिल्म उनके दिल के बहुत करीब है। फिल्म का निर्देशन दीपेश जैन ने किया है। फिल्म में शहाना गोस्वामी और नवोदित बाल कलाकार ओम सिंह भी मुख्य भूमिका में है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed