{"_id":"5d4c94b28ebc3e6caf0cf530","slug":"delhi-high-court-adjourns-plea-on-postponing-release-of-batla-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुश्किल में जॉन अब्राहम की फिल्म, बाटला हाउस की रिलीज पर इस वजह से लग सकती है रोक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुश्किल में जॉन अब्राहम की फिल्म, बाटला हाउस की रिलीज पर इस वजह से लग सकती है रोक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 09 Aug 2019 03:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Batla House
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2008 में हुए बाटला हाउस एनकाउंटर पर बनी जॉन अब्राहम की फिल्म 'बाटला हाउस' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई है। फिल्म के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका में दायर की गई। अब फिल्म की रिलीज पर संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं। इसकी रिलीज के खिलाफ मामले में दो आरोपितों द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट ने इसका संकेत दिया।
2 of 5
batla house
- फोटो : twitter
न्यायमूर्ति विभू बाखरू की पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि यह पाया गया कि फिल्म का प्रभाव 2008 से जुड़े सीरियल ब्लास्ट और एनकाउंटर से जुड़े मुकदमे पर पड़ेगा तो इसके रिलीज पर रोक लगा दी जाएगी।
3 of 5
BATLA HOUSE
पीठ ने यह भी कहा कि फिल्म का मुद्दा किसी उपन्यास से जुड़ा न होकर पुलिस की दो मुकदमों की फाइल से जुड़ा है। ऐसे में फिल्म निर्माता यह नहीं कह सकता कि फिल्म एनकाउंटर पर आधारित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जॉन अब्राहम
- फोटो : Twitter
याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने याचिकाकर्ता अरीज खान व शाहजाद अहमद को निर्देश दिया कि वह अपनी याचिका में संशोधन करें। इस निर्देश के साथ ही पीठ ने सुनवाई 13 अगस्त तक स्थगित कर दी।
विज्ञापन
5 of 5
बाटला हाउस केस (फाइल फोटो)
राजधानी में 13 सितंबर 2008 में को सीरियल धमाके हुए थे। इसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बाटला हाउस के एक फ्लैट में छापेमारी की थी इस पर आतंकियों ने उस पर गोली चला दी थी। इसके बाद वहां एनकाउंटर हुआ था। इस एनकाउंटर पर यह फिल्म बनी है और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को रिलीज होनी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।