फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच खबरें: जूही चावला पर कोर्ट ने लगाया 20 लाख का जुर्माना और अभिनेत्री रिंकू सिंह का कोरोना से निधन

Sat, 05 Jun 2021 06:55 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 05 Jun 2021 06:55 AM IST
विज्ञापन
Delhi High Court dismisses Juhi Chawal petition and Dream girl fame actress Rinku passed away due to corona
जूही चावला, रिंकू - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला पिछले काफी समय से 5G नेटवर्किंग के खिलाफ याचिका को लेकर सुर्खियों में थीं। अब हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को अपना फैसला सुनाते हुए अभिनेत्री को झटका दिया है। 5G टेक्नोलॉजी  के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट ने जूही चावला की याचिका खारिज करते हुए उन पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।बता दें कि याचिका में दावा किया गया था कि 5G वायरलेस तकनीक योजनाओं से इंसानों, पशु पक्षियों और वातावरण को नुकसान पहुंचने का खतरा है। हालांकि कोर्ट ने इस याचिका को खारिज करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता ने कानूनी प्रक्रिया का गलत इस्तेमाल किया है और उन पर जुर्माना लगाया जाता है। कोर्ट का कहना है कि इससे प्रतीत होता है कि इस मुकदमें को सिर्फ पब्लिसिटी के लिए दायर किया गया था। दरअसल जूही चावला ने सुनवाई का लिंक भी सोशल मीडिया पर साझा किया था। जूही की याचिका पर फैसला देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि इनकी याचिका में सिर्फ कुछ ही ऐसी जानकारी है जो सही है बाकी सिर्फ कयास लगाए गए हैं।




5G टेक्नोलॉजी : जूही चावला पर लगा 20 लाख का जुर्माना, कोर्ट ने जताई नाराजगी

 

Delhi High Court dismisses Juhi Chawal petition and Dream girl fame actress Rinku passed away due to corona
'ड्रीम गर्ल' एक्ट्रेस रिंकू सिंह निकुंभ - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अपना कहर ढा रही है। हालांकि, फिलहाल मामलों की संख्या थोड़ी कम होने लगी है। इसी बीच एंटरटेनमेंट जगत से एक और बुरी खबर सामने आ रही है। आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में काम कर चुकी अभिनेत्री रिंकू सिंह निकुंभ का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। वह आखिरी बार फिल्म 'हैलो चार्ली' में नजर आईं थीं। व्हिसलिंग वुड्स से पोस्ट ग्रेजुएट करने वालीं रिंकू सिंह निकुंभ को टीवी शो चिड़ियाघर और बालवीर में भी देखा गया था।


दुखद: 'ड्रीम गर्ल' अभिनेत्री रिंकू सिंह निकुंभ का कोरोना से निधन, 'चिड़ियाघर' और 'बालवीर' का भी रहीं हिस्सा

Delhi High Court dismisses Juhi Chawal petition and Dream girl fame actress Rinku passed away due to corona
सौम्या टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' में पांच साल तक अनीता भाभी का रोल निभा चुकीं अभिनेत्री सौम्या टंडन पर एक फ्रंटलाइन वर्कर बनकर वैक्सीन लगवाने का आरोप लगा है। ठाणे नगर निगम द्वारा आईडी कार्ड की जांच के दौरान इस बात का खुलासा हुआ है। इतनी ही नहीं बात FIR तक भी पहुंच गई थी लेकिन सौम्या टंडन ने ट्वीट कर इन आरोपों को झूठा करार दिया है। वहीं नगर निगम की जांच में यह भी सामने आया आया है कि सौम्या के अलावा 45 साल से कम उम्र के 21 लोगों का गैर-कानूनी रूप से टीकाकरण हुआ है। खास बात है कि ये सभी भी किसी न किसी बॉलीवुड स्टार से जुड़े हुए हैं।


कोविड वैक्सीन: मीरा चोपड़ा के बाद अब सौम्या टंडन पर फेक आईडी बनवाकर टीका लगवाने का लगा आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi High Court dismisses Juhi Chawal petition and Dream girl fame actress Rinku passed away due to corona
सुशांत सिंह राजपूत, सिद्धार्थ पिठानी - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने सिद्धार्थ पिठानी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बीते दिनों सिद्धार्थ को गिरफ्तार किया गया था। एक अधिकारी ने बताया था कि पिठानी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया और मुंबई लाया गया है। पिठानी सुशांत सिंह राजपूत का दोस्त था और मुंबई की उपनगरी बांद्रा स्थित दिवंगत नेता के मकान में उनके साथ रह रहा था।


NCB: सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

विज्ञापन
Delhi High Court dismisses Juhi Chawal petition and Dream girl fame actress Rinku passed away due to corona
कुमार सानू - फोटो : इंस्टाग्राम

इंडियन आइडल इन दिनों खूब चर्चा में बना हुआ है। बीते दिनों किशोर कुमार स्पेशल एपिसोड को लेकर शुरू हुआ विवाद अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन मामले में नई कड़ियां जुड़ती नजर आ रही हैं। किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने बाहर जाने के बाद शो की जमकर आलोचना की थी और कहा था कि उनसे सभी प्रतिभागियों की जबरदस्ती तारीफ करने के लिए कहा गया था। इसपर शो के होस्ट आदित्य नारायण शो के बचाव में खड़े हो गए थे। बस फिर क्या था इसके बाद लगातार बयानबाजी चल रही है।


इंडियन आइडल विवाद: कुमार सानू ने किया शो का समर्थन, बोले - मैं भी गया था पर मुझसे ऐसा कुछ नहीं कहा गया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed