विवाद: मीका सिंह का दावा केआरके ने बेचा मुंबई वाला घर, कहा-वापस आ जा, तू हमेशा मेरा बेटा रहेगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीका सिंह ने कहा कि, 'देख भाई मैं तेरे घर के सामने खड़ा हूं, यहां पर। छाती चौड़ी करके। तू जहां कहेगा वहां मिल लेता हूं। तू मेरा बेटा है और हमेशा बेटा ही रहेगा। तेरी मेरी कोई लड़ाई नहीं है। तूने अपना ये घर बेच दिया। तेरे जितने और घर हैं वो मत बेचना क्योंकि तेरी मेरी कोई निजी दुश्मनी नहीं है। मेरे से डर मत, मैं तेरे को मारुंगा- पीटूंगा नहीं। तेरे को सबक सिखाना था, लेकिन इतना बड़ा नहीं कि तू अपना घर बेचकर चला जाए, आखिरकार तू मेरा पड़ोसी है। इससे पहले भी मीका ने केआरके को लेकर कई खुलासे किए थे। बता दें कि सलमान से शुरू हुए इस विवाद पर जब मीका सिंह ने सलमान का पक्ष लिया था तो केआरके ने उन्हें 'चिरकुट' सिंगर बताया दिया था जिससे विवाद और बढ़ गया। वहीं इस विवाद में शाहरुख खान और गोविंदा का नाम भी बीच में आ गया था।
बता दें कि पिछले दिनों केआरके ने ट्वीट कर कहा था कि उनके साथ सलमान की हुई बहस में गोविंदा ने भी उनका साथ दिया है और इस पर उन्होंने धन्यवाद जताया था। केआरके की इस बात से फैंस हैरान थे कि आखिर गोविंदा केआरके के सपोर्ट में कैसे आ गए। हालांकि इस राज से खुद गोविंदा ने पर्दा उठाया। उन्होंने कहा कि वो पिछले लंबे समय से केआरके के संपर्क में नहीं हैं। हो सकता है कि एक जैसे किसी नाम वाले दूसरे शख्स की वजह से कमाल आर कन्फ्यूज हो गए हों।
इसके बाद केआरके ने भी कन्फ्यूजन दूर करते हुए कहा था कि वो गोविंदा के बारे में बात नहीं कर रहे थे। उन्होंने इस ट्वीट मे गोविंदा को भी टैग किया था। उन्होंने कहा कि वो जिस गोविंदा की बात कर रहे थे वो बॉलीवुड अभिनेता नहीं बल्कि उनके दोस्त हैं। उन्होंने लिखा, 'मैं आपके बारे में बात नहीं कर रहा था। मैं अपने दोस्त के बारे में बात कर रहा था जिसका असली नाम गोविंदा है। अगर मीडिया के लोग इस पर खबर बना रहें हैं तो इसमें मेरा क्या कसूर है'?
Please note Mr. Govind Arun Ahuja @govindaahuja21, I didn’t tag you because I was not talking about you. I was talking about my friend, who’s real name Govinda. So I can’t help if media people make news about you.
बता दें कि केआरके पिछले काफी समय से इस विवाद के चलते सुर्खियों में बने हुए है। उन्होंने लगातार कई ट्वीट करते हुए कहा था कि सलमान खान ने कई लोगों का करियर बर्बाद किया है और अब वो सलमान का करियर बर्बाद कर देंगे। इसके साथ ही उन्होंने सलमान खान को लेकर खराब भाषा की भी इस्तेमाल किया था जिस पर सलमान के फैंस ने काफी नाराजगी जताई थी।