फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिलचस्प: एक दो नहीं बल्कि पांच बच्चों की मां बनना चाहती थीं रेखा, अब इनमें बसती है उनकी जान

Fri, 04 Jun 2021 08:21 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 04 Jun 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Rekha wanted to be mother of five children but now she loves her dogs
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा की निजी जिंदगी उनके फिल्मी करियर जितनी ही दिलचस्प नजर आती है। रेखा खूबसूरती की मिसाल हैं। उनके चेहरे पर वो नूर है जिसके होने की कुछ अभिनेत्रियां बस कल्पना ही कर सकती हैं। उम्र को जैसे उन्होंने अपनी मुट्ठी में कैद कर रखा है। 60 की उम्र पार करने के बाद भी वो लाखों दिलों की धड़कन हैं। रेखा ने फिल्मों में अपनी खूबसूरती और अभिनय का वो रूप दिखाया की दुनिया उनकी दीवानी हो गई। हालांकि उनकी निजी जिंदगी की कहानी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही।



किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है रेखा की जिंदगी

यही वजह है कि उनकी जिंदगी की कहानी पढ़ने में लोगों ने हमेशा दिलचस्पी दिखाई। रेखा का अमिताभ से अफेयर भी खूब चर्चा में रहा तो वहीं बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल के साथ उनकी शादी ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। उनके माथे पर लगा सिंदूर हर बार सवाल खड़े करता है, लेकिन कुछ जवाब हासिल नहीं हो पाते। कई इंटरव्यू में रेखा ने ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब दिए तो कई बार अपनी अधूरी इच्छाएं भी बताईं। तो चलिए आपको बताते हैं उस इच्छा के बारे में जो शायद ज्यादा लोग नहीं जानते होंगे।

Rekha wanted to be mother of five children but now she loves her dogs
रेखा - फोटो : twitter: @StarPlus
रेखा के जीवन में आज ना कोई पति है ना कोई बच्चा। समाज उन्हें अकेला मानता होगा, लेकिन रेखा खुद को अकेला नहीं मानती। उनकी जिंदगी बहुत खास रही है और वो अकेलेपन का भी भरपूर मजा लेती हैं। हां उनकी कुछ इच्छाएं ऐसी हैं जो अधूरी रह गईं। सिमी गरेवाल के साथ टॉक शो में रेखा ने बताया था कि वो आजादी की जिंदगी जीतीं हैं और उन पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं है।हालांकि रेखा की ख्वाहिश थी कि उनके कम से कम पांच बच्चे हों, लेकिन ये इच्छा अधूरी रह गई। इस बात का उन्हें गम नहीं है। सिमी ने रेखा से पूछा था कि आपको बच्चे ज्यादा प्यारे लगते हैं या डॉग्स तो रेखा ने कहा था कि उन्हें डॉग्स प्यारे लगते हैं। बता दें कि रेखा के पास पहले पिसी नाम का एक प्यारा सा डॉगी था, लेकिन अब वो इस दुनिया में नहीं। इसके बाद रेखा ने एक और डॉग को गोद लिया था।
Rekha wanted to be mother of five children but now she loves her dogs
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया

ये डॉग हमेशा रेखा के साथ रहता है। बताते हैं कि एक बार लंदन जाने के लिए एक फ्लाइट में उनकी डॉगी को इजाजत नहीं मिली तो रेखा काफी नाराज हो गईं थी। बाद में एयरपोर्ट से उनकी दोस्त और सेक्रेटरी को डॉग वापस ले जाना पड़ा था। इसके अलावा रेखा के पास एक बिल्ली भी है और इनके साथ रेखा को वक्त बिताना बहुत अच्छा लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rekha wanted to be mother of five children but now she loves her dogs
रेखा अमिताभ - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि रेखा का अमिताभ संग अफेयर सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा था और ये भी कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ना चाहते थे। पर्दे पर भी उनकी जोड़ी बहुत हिट थी। हालांकि जया ने अपना घर बचाने के लिए अमिताभ के सामने शर्त रख दी थी जिसके बाद अमिताभ ने रेखा से हमेशा के लिए किनारा कर लिया। कुछ समय पहले एक रियलिटी शो में रेखा ने मजाक मजाक में कहा था कि शादीशुदा मर्द से प्यार करना क्या होता है मुझसे पुछिए ना।

विज्ञापन
Rekha wanted to be mother of five children but now she loves her dogs
रेखा - फोटो : Instagram

अमिताभ के बाद रेखा की जिंदगी में मुकेश अग्रवाल की एंट्री हुई थी। दोनों ने शादी भी कर ली थी लेकिन ये शादी सफल नहीं रही। बताते हैं कि शादी में बढ़ते तनाव और बिजनेस में हो रहे घाटे के चलते मुकेश अग्रवाल ने फांसी लगा ली थी। इसके बाद भी रेखा का नाम कई स्टार्स से जुड़ा, लेकिन रेखा किसी के उतने करीब ना जा सकीं। आज वो अपनी सिंगल जिंदगी खुलकर जी रहीं हैं और अक्सर सुर्खियों में बनीं रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed