फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jacqueline Fernandez: दिल्ली पुलिस ने जैकलीन के खिलाफ जारी किया नया समन, 14 सितंबर को पेश होने के दिए आदेश

Mon, 12 Sep 2022 04:09 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 12 Sep 2022 04:09 PM IST
सार

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने नया समन जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Delhi Police issued new summon to Jacqueline Fernandez to appear on 14 September in money laundering case
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला मुंबई

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने नया समन जारी कर दिया है। जारी समन के मुताबिक अब एक्ट्रेस को 14 सितंबर को पेश होने का आदेश दिया गया है। इससे पहले इस मामले में एक्ट्रेस पहले जारी हुए समन के मुताबिक 12 सितंबर को पेश होने के आदेश दिए गए थे। लेकिन पहले से निर्धारित कुछ कमिटमेंट्स की वजह से अभिनेत्री ने तय तारीख पर उपस्थित होने पर असमर्थता जताते हुए पुलिस से दूसरी तारीख की मांग की।

 

Delhi Police issued new summon to Jacqueline Fernandez to appear on 14 September in money laundering case
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram

इससे पहले बीते दिन दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने अभिनेत्री से सोमवार को होने वाली पूछताछ को स्थगित कर दिया था। साथ ही पुलिस ने जानकारी दी थी कि इस संबंध में जैकलीन को एक और समन जारी किया जाएगा। दरअसल, एक्ट्रेस ने दिल्ली पुलिस को ईमेल के जरिए जानकारी दी थी कि पहले से ही तय कुछ कमिटमेंट्स की वजह से वह 12 सितंबर को होने वाली जांच में शामिल नहीं हो पाएगी, जिसके बाद उन्होंने नई तारीख की भी मांग की थी। 

Delhi Police issued new summon to Jacqueline Fernandez to appear on 14 September in money laundering case
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड रुपए की रंगदारी मामले में जांच में शामिल होने के लिए जैकलीन को तलब किया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी चार्जशीट में जैकलिन को मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में नामजद किया था। ईडी की चार्जशीट में यह भी कहा गया कि जैकलिन को सुकेश के आपराधिक मामलों में शामिल होने की जानकारी थी। इसके बाद भी उन्होंने सुकेश के आपराधिक रिकॉर्ड को नजरअंदाज करते हुए उनके साथ वित्तीय लेनदेन किया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Police issued new summon to Jacqueline Fernandez to appear on 14 September in money laundering case
जैकलीन फर्नांडिस, सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नाम सामने आने के बाद से ही एक्ट्रेस कई बार ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश हो चुकी हैं। इस मामले में एक्ट्रेस से 30 अगस्त और 20 अक्टूबर 2021 को भी पूछताछ की गई थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने यह बात स्वीकारी थी कि चंद्रशेखर से उन्होंने कई महंगे उपहार लिए हैं। कर्नाटक के बेंगलुरु का मूल निवासी सुकेश चंद्रशेखर वर्तमान में दिल्ली की जेल में बंद हैं और उसके खिलाफ 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। बता दें कि रोहिणी जेल में बंद रहने के दौरान चंद्रशेखर पर 200 करोड़ रुपए की रंगदारी का आरोप लगा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed