फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DeepFake: रश्मिका के डीपफेक प्रोफाइल मामले में लगा चार संदिग्धों का पता, मुख्य साजिशकर्ता की तलाश जारी

Wed, 20 Dec 2023 09:07 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 20 Dec 2023 09:07 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police tracked down four suspects in Animal Star Rashmika Mandana deep fake profiles Case
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों फिल्म 'एनिमल' को लेकर चर्चा बटोर रही हैं। बीते दिनों अभिनेत्री का एक डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। इस पर काफी विवाद और हंगामा हुआ। इस मामले में दिल्ली पुलिस जांच कर रही है। रश्मिका के डीपफेक प्रोफाइल मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों का पता लगाया है। हालांकि, मुख्य साजिशकर्ता की तलाश अभी जारी है।

Delhi Police tracked down four suspects in Animal Star Rashmika Mandana deep fake profiles Case
रश्मिका मंदाना डीपफेक - फोटो : सोशल मीडिया

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक दिल्ली पुलिस का कहना है कि अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के डीप फेक प्रोफाइल के मामले में शामिल चार संदिग्धों का पता लगा लिया गया है। चारों संदिग्ध जो इस वीडियो के क्रिएटर नहीं, बल्कि अपलोडर निकले हैं। फिलहाल पुलिस मामले में मुख्य साजिशकर्ता की तलाश कर रही है।
 

Delhi Police tracked down four suspects in Animal Star Rashmika Mandana deep fake profiles Case
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो के अलावा कई अन्य अभिनेत्रियों के डीपफेक वीडियो वायरल हो चुके हैं। इनमें कटरीना कैफ, आलिया भट्ट और काजोल का नाम भी शामिल है। अमिताभ बच्चन से लेकर कई बॉलीवुड और साउथ अभिनेता ने इस पर चिंता जताई। वीडियो वायरल होने के बाद अमिताभ बच्चन ने कानूनी कार्रवाई की मांग की और रश्मिका को अपना समर्थन दिया था।
20 Years Of Rajkumar Hirani: पांच बैक टू बैक सुपरहिट्स, अब ब्लॉकबस्टर की वापसी कराने वाले शाहरुख का नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Police tracked down four suspects in Animal Star Rashmika Mandana deep fake profiles Case
रश्मिका मंदाना-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

वायरल डीपफेक वीडियो में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की तस्वीर के साथ अवैध रूप से छेड़छाड़ की गई। एआई की मदद से किसी दूसरी महिला के चेहरे पर अभिनेत्री का चेहरा चिपका दिया। बता दें कि 'डीपफेक' एक डिजिटल टेक्निक है, जिसके तहत एआई का इस्तेमाल करके किसी व्यक्ति की तस्वीर को अन्य की फोटो से आसानी से बदल जा सकता है। 
Shrimad Ramayan: क्या सोनी ने बनाई छोटे परदे की ‘आदिपुरुष’, तकनीक के सहारे रामकथा का ताव बदलने की कोशिश

विज्ञापन
Delhi Police tracked down four suspects in Animal Star Rashmika Mandana deep fake profiles Case
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

रश्मिका के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वे 'एनिमल' की सफलता का स्वाद चख रही हैं। इस फिल्म में वे रणबीर कपूर की पत्नी गीतांजलि के रोल में नजर आई हैं। संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआं उड़ा रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अब तक  522.94 करोड़ रुपये का कारोबार पर कर चुकी है।
Year Ender 2023: गुजरते साल में राधिका की नहीं बनी बात, नए साल से पहले बैंकॉक से साझा कीं नई तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed