{"_id":"65825c4cd49504b6af07ae2a","slug":"tuesday-box-office-report-ranbir-kapoor-starrer-animal-and-vicky-kaushal-film-sam-bahadur-day-19-collection-2023-12-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tuesday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर बरकरार 'एनिमल' का जलवा, जानें विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' का हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Tuesday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर बरकरार 'एनिमल' का जलवा, जानें विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' का हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Wed, 20 Dec 2023 08:48 AM IST
सार
एनिमल शुरुआत से ही अच्छा कलेक्शन कर रही है। वहीं, सैम बहादुर भी लोगों के दिलों को जीतने में कामयाब रही है। तो आइए जानते हैं कि 19वें दिन दोनों फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा?
विज्ञापन
1 of 5
एनिमल-सैम बहादुर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर स्टारर एनिमल बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की रफ्तार फिलहाल थमती हुई नहीं दिख रही है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। फिल्म शुरुआत से ही अपने धांसू कलेक्शन के साथ सभी को हैरान कर रही है।एनिमल के साथ बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की सैम बहादुर भी लगी हुई है। यह फिल्म भी शुरुआत से ही अच्छा कलेक्शन कर रही है। सैम बहादुर लोगों के दिलों को जीतने में कामयाब रही है। तो आइए जानते हैं कि 19वें दिन दोनों फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा?
2 of 5
एनिमल
- फोटो : सोशल मीडिया
एनिमल
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म एनिमल लगातार तारीफ बटोर रही है। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल,अनिल कपूर के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। इसके अलावा फिल्म में तृप्ति डिमरी के बोल्ड सीन भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। एनिमल को दर्शकों की तरफ से खूब सराहना मिल रही है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कई रिकोर्ड तोड़ चुकी है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर एनिमल 500 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है।
3 of 5
एनिमल
- फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर स्टारर एनिमल पहले हफ्ते में 337.58 करोड़ की कमाई करने में कामयाब रही थी। वहीं, दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 139.26 करोड़ बटोर कर सभी को हैरान कर दिया था। वहीं, अब फिल्म अपने तीसरे हफ्ते में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। मंगलवार को यानी की 19वें दिन इस फिल्म ने 5 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म अब तक 522.94 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।
मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी सैम बहादुर भी एनिमल के तूफान के आगे मजबूती से टिकी हुई है। विक्की कौशल की फिल्म लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में विक्की कौशल के जबर्दस्त अभिनय कौशल की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म में विक्की ने फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाया है। पहले हफ्ते में 38.8 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे हफ्ते में 25.8 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं, अब तीसरे हफ्ते में भी फिल्म मजबूती से अपने पैर जमाए हुए है।
विज्ञापन
5 of 5
सैम बहादुर
- फोटो : सोशल मीडिया
'सैम बहादुर' ने तीसरे सोमवार(18वें दिन) 1 करोड़ 6 लाख रुपये का कारोबार किया था। तीसरे मंगलवार यानी कि 19वें दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिली। आंकड़ों के मुताबिक 19वें दिन सैम बहादुर ने 1 करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म ने 79.70 करोड़ की कुल कमाई कर ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।