दिल्ली में हुई हिंसा में अबतक 38 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं घायलों की संख्या 300 से ज्यादा बताई जा रही। बीते दिनों हुए दंगों में दंगाइयों ने जमकर आम लोगों को नुकसान पहुंचाया। कहीं घरों को आग के हवाले कर दिया गया तो कहीं दुकानों में लूटपाट की गई। गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के हालात की समीक्षा की तो वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हिंसा प्रभावितों के लिए मुआवजे का एलान कर दिया। अब दिल्ली पुलिस लगातार हिंसा में शामिल लोगों की तलाश में जुटी है। आम आदमी पार्टी के निगम पार्षद ताहिर हुसैन पर हिंसा भड़काने के आरोप लग रहे हैं। इस बीच गीतकार जावेद अख्तर ने ताहिर हुसैन को लेकर एक ट्वीट किया है।
ताहिर हुसैन पर कार्रवाई से भड़के जावेद अख्तर, पुलिस से पूछा- 'सिर्फ एक घर को सील किया'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हिंसा प्रभावित करावल नगर इलाके में आप पार्षद ताहिर हुसैन के चार मंजिला घर पर हिंसा भड़काने के लिए पत्थरों से लेकर पेट्रोल बम और तेजाब का जखीरा मिला है। इसके अलावा ताहिर पर इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) के सुरक्षा सहायक अंकित शर्मा की हत्या का भी आरोप लगा है।
हत्या के आरोप में पुलिस ने ताहिर हुसैन पर केस दर्ज कर लिया है। और, उनकी फैक्ट्री को सील कर दिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने भी ताहिर को निलंबित कर दिया है। जब तक उन पर लगे आरोप की जांच नहीं हो जाती और वह पाक साफ निकल कर नहीं आते तब तक प्राथमिक सदस्यता से निलंबित रहेंगे।
इस घटना को लेकर जावेद अख्तर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट किया, 'कई मारे गए, कई घायल हैं, कई घर जला दिए गए, दुकानें लूट ली गईं और कई आश्रय विहीन हो गए, लेकिन पुलिस ने सिर्फ एक घर को सील किया और उसके मालिक की तलाश कर रही है। संयोगवश उसका नाम ताहिर है। दिल्ली पुलिस के एक चीज पर डटे रहने को सलाम।'
So many killed , so many injured , so many house burned , so many shops looted so many people turned destitutes but police has sealed only one house and looking for his owner . Incidentally his name is Tahir . Hats off to the consistency of the Delhi police .
इससे पहले कपिल मिश्रा पर निशाना साधते हुए जावेद अख्तर ने लिखा था, 'दिल्ली में हिंसा का स्तर बढ़ता ही जा रहा है। सभी कपिल मिश्रा धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। एक माहौल बनाया जा रहा है, जिसमें औसत दिल्लीवासियों को यह समझाया जा रहा है कि यह सब सीएए के विरोध प्रदर्शन के कारण हो रहा है और कुछ ही दिनों बाद दिल्ली पुलिस अपने 'आखिरी समाधान' पर पहुंचेगी।'
the level of violence is being increased in Delhi . All the Kapil Mishras are being unleashed . An atmosphere is being created to convince an average Delhiite that it is all because of the anti CAA protest and in a few days the Delhi Police will go for “ the final solution “
स्वरा भास्कर पर लगा दिल्ली में हिंसा भड़काने का आरोप, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर हुई याचिका