फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वरा भास्कर पर दिल्ली में हिंसा भड़काने का आरोप, हाईकोर्ट में याचिका दायर

Thu, 27 Feb 2020 10:35 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 27 Feb 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Delhi violence Arrest Swara Bhasker trend on twitter FIR sought against her
swara bhasker

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपने बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। वो शुरुआत से ही CAA और NRC का विरोध करती रही हैं। लेकिन उनके हालिया भाषण को दिल्ली में हुई हिंसा के लिए जिम्मेदार माना जा रहा हैं। और इसी के चलते अब ट्विटर पर #ArrestSwaraBhasker #SwaraBhaskerMurderer ट्रेंड कर रहा है।

Delhi violence Arrest Swara Bhasker trend on twitter FIR sought against her
Swara Bhasker - फोटो : Social Media

दरअसल दिल्ली हिंसा के दौरान 25 फरवरी को स्वरा भास्कर ने एक ट्वीट किया था जिसपर काफी बवाल मचा था। स्वरा ने एक ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा था, 'आगे बढ़ो और पत्थर फेंको... दिल्ली पुलिस के लिए तालियां। कर्तव्य की उपेक्षा के चलते तुमने एक अपने को खोया है। स्वरा यहां शहीद दिल्ली पुलिस के हवलदार रतनलाल की बात कर रही थीं।
 

Delhi violence Arrest Swara Bhasker trend on twitter FIR sought against her
swara bhaskar - फोटो : social media

26 फरवरी को स्वरा ने एक और ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'दिल दहला देने वाला और दिल तोड़ने वाला। ये त्रासदी तब होती है जब राज्य और कानून मशीनरी इसकी जिम्मेदारी लेते हैं और नेता भड़काऊ भाषण देते हैं। यह आपके लिए है कपिल मिश्रा।' स्वरा के इस ट्वीट पर रमेश सोलंकी नाम के शख्स ने कमेंट करते हुए उन्हें नागिन कह डाला। उन्होंने लिखा, 'नागिन स्वरा यह तुम्हारा डसा हुआ है। 2 महीने से जहर फैला रही हो और अब मातम का नाटक कर रही हो। इस पर स्वरा ने जवाब दिया, 'मेरी चिंता मत कर! ये सारी मौतें तुम्हारी ideology के टटूओं की देन है! एक दिन ये आग हम सब के घर आएगी और ये तुम लोगों की बदौलत होगी!'
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi violence Arrest Swara Bhasker trend on twitter FIR sought against her
Swara Bhaskar - फोटो : social media

इसके अलावा सोशल मीडिया पर स्वरा के कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में स्वरा कहती हुई नजर आ रही हैं कि हम ऐसे देश में रह रहे हैं जहां सुप्रीम कोर्ट एक फैसले में बाबरी मस्जिद गिराने को गलत ठहराता है और उसी फैसल में उसे गिराने वालों को रिवॉर्ड भी देता है। स्वरा के इस बयान पर अब लोग कह रहे हैं कि स्वरा के बयानों के चलते दिल्ली में हिंसा भड़की।
 


 

विज्ञापन
Delhi violence Arrest Swara Bhasker trend on twitter FIR sought against her
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया

इस बीच दिल्ली हाईकोर्ट में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका वाड्रा और अन्य के लिए खिलाफ कथित रूप से घृणा भाषण देने के सिलसिले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली कई याचिकाएं दायर की गई है। इनके साथ ही एक याचिका में स्वरा भास्कर, आरजे सायमा और हर्ष मंदर के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।

ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद स्टेज पर फफक कर रो पड़ीं सना खान, ऑडियंस ने बजाई तालियां

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed