फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद स्टेज पर फफक कर रो पड़ीं सना खान, ऑडियंस ने बजाई तालियां

Thu, 27 Feb 2020 09:15 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 27 Feb 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Sana Khan breaks down After breakup with Melvin Louis
Sana Khan - फोटो : Social Media

एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट और अभिनेत्री सना खान का कुछ दिन पहले ही अपने ब्वॉयफ्रेंड डांसर और कोरियोग्राफर मेलविन लुईस से ब्रेकअप हुआ है। तब से सना काफी दुखी नजर आ रही हैं। हालांकि वो अपने आप को संभालने की काफी कोशिश करती हैं। लेकिन हाल ही में सना का दुख एक बार फिर सामने आया। एक इवेंट के दौरान सना स्टेज पर फफक कर रो पड़ीं।

Sana Khan breaks down After breakup with Melvin Louis
Sana Khan and Melvin Louis - फोटो : instagram

दरअसल मुंबई में सना की आने वाली वेब सीरीज का ट्रेलर का लॉन्च किया गया। इस मौके पर सना के अलावा दूसरे कलाकार भी मौजूद थे। लेकिन कार्यक्रम के दौरान सना खुद को नहीं रोक पाईं और रोने लगीं। सना का ये वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।

 

Sana Khan breaks down After breakup with Melvin Louis
Sana Khan - फोटो : Social Media

सना को रोता देख वहां मौजूद लोगों ने अभिनेत्री की तारीफ में तालियां बजाना शुरू कर दिया। साथ ही कार्यक्रम के एंकर ने कहा कि जिंदगी में ऐसा होता रहता है, आखिर हम इंसान ही तो हैं। ऐसी बातों को सुनकर सना को खुद को संभालने की कोशिश की। 

View this post on Instagram

Is there enough work for all the actors today with the extension of web platform? It's a tough question to answer as some have really benefited but still some are left and struggling. And yes there are personal relations problems, anxiety which are prime issues. Actress #sanakhan who recently broke off with her boyfriend #melvinlouis and she broke down at Neeraj Pandey's press meet. Some emotions you just cannot hide. #viralbhayani @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Sana Khan breaks down After breakup with Melvin Louis
sana khan, melvin louis - फोटो : social media
बीते दिनों सना ने मेलविन लुईस को लेकर एक पोस्ट लिखी थी। उन्होंने लिखा था, 'मुझे ये जानकर बहुत दुख हुआ था कि उसने एक छोटी लड़की को प्रेग्नेंट कर दिया था। वो लड़कियों से पैसे लेता था, वो अपनी स्टूडेंट के साथ फ्लर्ट करता था। इससे पता चलता है कि वो कैसा टीचर था। इन सब बातों ने मुझे डरा दिया। इसीलिए वो आजतक स्ट्रगल कर रहा है। भगवान तुम्हें सजा देंगे।'
विज्ञापन
Sana Khan breaks down After breakup with Melvin Louis
सना खान

सना खान ने इससे पहले भी अपने इंटरव्यू में कहा था, 'वह एक धोखेबाज और झूठा है और यह वो सबके साथ करता है अपनी प्रसिद्धि और लोकप्रियता के लिए। यह सही जानकारी है इसमें कुछ मिलावट नहीं है।' इसके अलावा सना ने ये भी बताया कि मई-जून के बाद से उनके साथ ये धोखा हुआ है। 

शादी के 30 साल बाद भाग्यश्री ने किया चौंका देने वाला खुलासा, डेढ़ साल तक पति से रही थीं अलग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed