फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देव आनंद ने बदली इस भोजपुरी हीरोइन की किस्मत, बिग बी की हीरोइन बनकर गाया- 'सजना है मुझे'

Tue, 10 Mar 2020 11:21 AM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Tue, 10 Mar 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
Dev anand and Amitabh Bachchan Connection to Bollywood actress Padma Khanna
Padma Khanna - फोटो : social media

'हुस्न के लाखों रंग, कौन सा देखोगे?' आइटम नंबर की जब बात छेड़ी जाती है तो 70 के दशक की आइटम क्वीन पद्मा खन्ना का जिक्र न हो, हो नहीं सकता। हिंदी सिनेमा में एक नर्तकी के रूप में पहचान बनाने वालीं पद्मा खन्ना के सिनेमा में योगदान को भुलाया नहीं जा सकता और उनको हिंदी सिनेमा के रंग बिरंगे आसमान पर सजाने का श्रेय जाता है नए सितारों को लगातार खोजते रहे सदाबहार अभिनेतार निर्देशक देव आनंद को। 

loader
Dev anand and Amitabh Bachchan Connection to Bollywood actress Padma Khanna
पद्मा खन्ना
भोजपुरी सिनेमा से बोहनी
हिंदी सिनेमा में कदम रखने से पहले पद्मा खन्ना भोजपुरी फिल्मों में काम किया करती थीं। गंगा मैया तोहे पियरी चढ़इबो, बिदेसिया, बलम परदेसिया उनकी कुछ बेहतरीन भोजपुरी फिल्मों में से एक हैं। पद्मा ने सात साल उम्र से ही कथक नृत्य सीखना शुरू कर दिया था। उनके गुरु कोई और नहीं बल्कि पंडित बिरजू महाराज थे। कला में उनकी ऐसी रुचि देखकर बिरजू महाराज ने ही उन्हें आगे बढ़ने की सलाह दी और अभिनय पर भी काम करने का मशविरा दिया। उस समय की बेहतरीन अदाकारा पद्मिनी और वैजयंती माला बनारस के दौरे पर थीं। एक समारोह में इस दोनों ने पद्मा को मंच पर नृत्य करते हुए देखा और वह पद्मा के नृत्य से बहुत प्रभावित हुईं। उन्होंने पद्मा को मुंबई आकर फिल्मों में काम करने की सलाह दी और भोजपुरी फिल्मों में काम देने की सिफारिश भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dev anand and Amitabh Bachchan Connection to Bollywood actress Padma Khanna
जॉनी मेरा नाम में पद्मा खान - फोटो : सोशल मीडिया
'जॉनी मेरा नाम' ने बदल दी जिंदगी
भोजपुरी के साथ पद्मा को कुछ हिंदी फिल्मों में भी काम मिलना शुरू हुआ; जिनमें ये जिंदगी कितनी हसीन है, चांद पर चढ़ाई, हीर रांझा एक हैं। उस समय देव आनंद अपनी फिल्म 'जॉनी मेरा नाम' बना रहे थे, और उस फिल्म के लिए एक आइटम नंबर शूट करना था। पद्मा की चर्चाएं देव आनंद ने भी सुन रखी थीं। उन्होंने अपनी फिल्म में नाचने के लिए पदमा को आमंत्रित किया। ऐसा मौका भला कौन छोड़ना चाहेगा? पद्मा ने झट से हां कर दी और उन्हें इतनी बड़ी फिल्म में एक आइटम नंबर करने का मौका मिला। यहां से पद्मा की जिंदगी बदल गई।
Dev anand and Amitabh Bachchan Connection to Bollywood actress Padma Khanna
पाकीजा - फोटो : सोशल मीडिया
पाकीजा में मीना कुमारी की बॉडी डबल
इसके बाद पद्मा को सीमा, प्यार दीवाना, रामपुर का लक्ष्मण जैसी एक के बाद एक फिल्में मिलने लग गईं। पदमा का करियर धीरे-धीरे परवान चढ़ रहा था, तभी उनके पास एक और बड़ा मौका खुद चल कर आया। यह मौका उन्हें उनकी शारीरिक बनावट की वजह से मिला। फिल्म निर्माता और निर्देशक कमाल अमरोही अपनी फिल्म 'पाकीजा' बना रहे थे। उसकी अभिनेत्री मीना कुमारी की फिल्म के बीच में ही तबीयत नासाज रहने लगी। पद्मा की कद-काठी एकदम मीना कुमारी जैसी ही थी। अमरोही के दिमाग में यह ख्याल आया कि क्यों न मीना के हिस्से की कुछ शूटिंग पद्मा से करवा ली जाए। इसके बाद मीना कुमारी के पीठ पीछे वाले सारे सीन पद्मा पर फिल्माए गए। पाकीजा के सुपरहिट गीत 'चांद के पार चलो' और 'तीर-ए-नजर देखेंगे' में पद्मा ने ही अभिनय किया है। 
विज्ञापन
Dev anand and Amitabh Bachchan Connection to Bollywood actress Padma Khanna
सौदागर - फोटो : सोशल मीडिया
'सौदागर' में बनीं बिग बी की हीरोइन
कई फिल्मों में आइटम नंबर और छोटे-मोटे किरदार करने के बाद आखिरकार पद्मा को अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'सौदागर' में मुख्य भूमिका निभाने का मौका मिला। इस मौके को पद्मा ने पूरी गंभीरता से लिया। उन्होंने इस फिल्म में एक गांव की लड़की का किरदार निभाया है। 'सजना है मुझे, सजना के लिए' इसी फिल्म का गाना है जिसे पद्मा पर फिल्माया गया है। आज भी कोई औरत जब सजती-संवरती है, तो लोग उसे इसी गाने को गाकर मन में लड्डू फूटने वाला महसूस कराते हैं।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed