{"_id":"6511ee19e8bf225b1d08cd96","slug":"dev-anand-birth-anniversary-know-why-was-court-banned-him-from-wearing-black-coat-read-2023-09-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dev Anand: देव आनंद के काले कोट का क्या था रहस्य? इस वजह से कोर्ट को लगानी पड़ी थी पाबंदी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dev Anand: देव आनंद के काले कोट का क्या था रहस्य? इस वजह से कोर्ट को लगानी पड़ी थी पाबंदी
Tue, 26 Sep 2023 10:25 AM IST
साक्षी पांडेय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Tue, 26 Sep 2023 10:25 AM IST
सार
विज्ञापन
देव आनंद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता देव आनंद भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, मगर अपनी बेहतरीन फिल्मों के जरिए वो अभी भी हमारे दिलों में जिंदा हैं। देव आनंद का अंदाज सबसे अलग और हट के था। उनकी अदायगी आज भी फैंस के दिलों में बसी हुई है। देव आनंद का स्टाइल उस जमाने में बहुत मशहूर हुआ था। जिद्दी, नौ दो ग्यारह, हम दोनों, जॉनी मेरा नाम, सीआईडी, महल, हरे कृष्णा हरे राम, गाइड और कालापानी जैसी बेहतरीन फिल्मों के जरिए लोगों को अपना कायल बनाने वाले देव आनंद का अंदाज इतना दिलकश था कि सभी उनके दीवाने हो जाते थे।
देव आनंद,किशोर साहू, वहीदा रहमान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
देव आनंद का पर्दे पर रोमांस करता देख लड़कियां उनकी दीवानी हो जाती थीं। देव आनंद को प्यार से फैंस देव साहब भी कहा करते थे। उनके सफेद शर्ट और ब्लैक कोट का अंदाज काफी मशहूर हुआ करता था। इस लुक में उन्हें देखकर लड़कियां उनके लिए पागल हो जाती थीं, लेकिन कोर्ट ने उनके काले कोट पहनने पर बैन लगा दिया था। इसी किस्से के बारे में आज हम आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं।
देव आनंद, अमजद खान के साथ रंजीत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अपने टैलेंट के दम पर करीब छह दशकों तक लोगों के दिलों पर राज करने वाले देव आनंद की एक्टिंग और डायलॉग डिलीवरी का हर कोई दीवाना था। अपने हुनर, अदाकारी और रूमानियत के जादू से लाखों फैंस बनाए थे। उनका जादू फैंस के सिर पर चढ़कर बोलता था। देव आनंद साहब अपने जमाने के फैशन आइकन माने जाते थे। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
देव आनंद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
देव आनंद ने अपने जमाने में काले कोट को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। काला कोट पहनकर जब देव आनंद साहब पब्लिक प्लेस में निकल जाते थे तो लोग उनकी झलक पाने के लिए दीवाने हुए जाते थे। देव आनंद के काला कोट और व्हाइट शर्ट इतना पॉपुलर हुआ था कि हर कोई उनके जैसे लुक को पाने के लिए कॉपी करता था, लेकिन देव आनंद के लुक को कोई टक्कर नहीं दे पाया। ऐसा बताया जाता है कि देव आनंद जब पब्लिक प्लेस में काला कोट पहनकर निकल जाते थे तो लड़कियां दीवानी हो जाती थीं। इतना ही नहीं अपनी छत से कूदने को भी तैयार रहती थीं। हालांकि देव आनंद ने इस बात को एक इंटरव्यू में फर्जी बताया था।
विज्ञापन
देव आनंद
- फोटो : सोशल मीडिया
देव आनंद के लिए लोगों की दीवानगी को देखते हुए कोर्ट ने पहली बार किसी एक्टर के पहनावे के मामले में दखल दिया था। कोर्ट ने देव आनंद के पब्लिक प्लेस में काला कोट पहनने पर बैन लगा दिया था। देव आनंद ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1946 में फिल्म 'हम एक हैं' से की थी लेकिन यह फिल्म कुछ खास नहीं चली थी, लेकिन 1948 में देव आनंद की फिल्म 'जिद्दी' ने दर्शकों का दिल जीत लिया। 'जिद्दी' से देव आनंद स्टार बन गए थे।