फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shahid Kapoor: अब परिवार संग स्क्रीन शेयर नहीं करना चाहते 'देवा' स्टार, शाहिद कपूर बोले- इमोशनली हर्ट होते हैं

Wed, 29 Jan 2025 10:44 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 29 Jan 2025 10:44 AM IST
सार

Shahid Kapoor: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने हाल ही में अपनी पत्नी मीरा राजपूत और घर के बाकी सदस्यों को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि परिवार के साथ काम करना अच्छा विचार नहीं है क्योंकि इससे कई दिक्कते पैदा हो सकती हैं। आइए जानते हैं देवा स्टार ने ऐसा क्यों कहा...

विज्ञापन
Deva Actor Shahid Kapoor To NEVER Share Screen With Mira Rajput or any one else Says Feelings Would Get Hurt?
परिवार के साथ फिल्मों में अभिनय नहीं करना चाहते हैं शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत कई विज्ञापनों में एक साथ नजर आ चुके हैं। वहीं शाहिद पिता पंकज के साथ भी कई फिल्में कर चुके हैं। लेकिन अचानक ऐसा क्यो हो गया है कि शाहिर अब अपने परिवार के साथ फिल्मों में अभिनय नहीं करना चाहते हैं। 

 
Deva Actor Shahid Kapoor To NEVER Share Screen With Mira Rajput or any one else Says Feelings Would Get Hurt?
फिल्मों को लेकर शाहिद कपूर की राय - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
शाहिद कपूर ने अपने पिता पंकज कपूर के साथ मौसम और जर्सी जैसी फिल्मों में काम भी किया है। हालांकि, उन्होंने खुलासा किया है कि वह अब अपने परिवार के साथ काम नहीं करना चाहते हैं। शाहिद ने कहा कि काम और परिवार को अलग रखना सबसे अच्छा है।
 
Deva Actor Shahid Kapoor To NEVER Share Screen With Mira Rajput or any one else Says Feelings Would Get Hurt?
परिवार के बारे में क्या सोचते हैं शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शाहिद ने कहा, "मैं परिवार के साथ काम नहीं करना चाहता, यह अच्छा विचार नहीं है। परिवार और काम को अलग-अलग तरीके से निपटाया जाना चाहिए। अगर वे एक साथ आते हैं, तो यह मुश्किल भरा हो जाता है। मैं उनके साथ काम नहीं करना चाहता क्योंकि अगर मैंने कुछ कहा तो उनकी भावनाएं आहत होंगी।"

यह भी पढ़ें:
Farah Khan-Boney Kapoor: फराह खान ने बोनी कपूर के बारे में बताई दिलचस्प बात, बोलीं- रिक्शा जैसे हेलीकॉप्टर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Deva Actor Shahid Kapoor To NEVER Share Screen With Mira Rajput or any one else Says Feelings Would Get Hurt?
पत्नी मीरा को लेकर क्या कहना है शाहिद का - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
कथित तौर पर इस दौरान शाहिद ने अपनी मां नीलिमा अजीम और पत्नी मीरा राजपूत के बारे में कहा, "आपके जीवन में हमेशा महिलाएं ही होती हैं, वे आपको बताती हैं कि आप कितने अच्छे या बुरे हैं। मेरी पत्नी और मां दो ऐसे व्यक्ति हैं, जिनकी मैं बहुत सुनता हूं। मैं उन पर भरोसा करता हूं, अगर वे कुछ ऐसा कहती हैं जो अच्छा नहीं लगता, तो मैं जानता हूं कि वे ऐसा इसलिए कह रही हैं क्योंकि मुझे इसे सुनना है।"

यह भी पढ़ें:
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने साउथ अभिनेताओं से की एक खास अपील, बोले- दलपति विजय-महेश बाबू-यश-राम और अल्लू...
विज्ञापन
Deva Actor Shahid Kapoor To NEVER Share Screen With Mira Rajput or any one else Says Feelings Would Get Hurt?
देवा में नजर आएंगे शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
काम की बात करें,  शाहिद कपूर अपनी आगामी फिल्म 'देवा' में एक पुलिस अफसर की भूमिका निभा में नजर आएंगे। इस फिल्म में शाहिद के साथ पूजा हेगड़े, पावेल गुलाटी, प्रवेश राणा और कुब्रा सैत भी नजर आएंगे। रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित और सिद्धार्थ रॉय कपूर और उमेश केआर बंसल द्वारा निर्मित, देवा 31 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed