{"_id":"6705557a105402bb81055b36","slug":"devara-box-office-collection-day-12-jr-ntr-janhvi-kapoor-saif-ali-khan-koratala-siva-film-total-earnings-2024-10-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Devara Box Office Collection: 12 दिन में 250 करोड़ के पार ही पहुंच सकी देवरा, जानें दूसरे मंगलवार का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Devara Box Office Collection: 12 दिन में 250 करोड़ के पार ही पहुंच सकी देवरा, जानें दूसरे मंगलवार का कलेक्शन
जूनियर एनटीआर ने दो साल बाद फिल्म देवरा पार्ट वन से बड़े पर्दे पर वापसी की है। उनकी फिल्म आरआरआर थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। यह फिल्म देश के साथ विदेश में भी खूब पसंद की गई थी। ऑस्कर समारोह में भी फिल्म का जलवा देखने को मिला था और इसके नाटू-नाटू गाने को पुरस्कृत भी किया गया था।
2 of 5
देवरा पार्ट वन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस फिल्म के बाद आई देवरा ने अपनी शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन टिकट खिड़की पर फिल्म अब पकड़ बरकरार रखने में नाकाम साबित हुई। पहले दिन इस फिल्म ने 82.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे और तीसरे दिन यह फिल्म अपना जादू बरकरार नहीं रख सकी।
3 of 5
देवरा पार्ट वन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
देवरा पार्ट वन के पहले हफ्ते के कलेक्शन की बात करें तो पहले हफ्ते में यह आरआरआर से काफी पीछे नजर आई। एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी आरआरआर ने सात दिनों में 477.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, देवरा की कमाई इससे आधी ही रही। पहले हफ्ते में देवरा ने 215.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
देवरा पार्ट वन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दूसरे हफ्ते में भी देवरा टिकट खिड़की पर धीमी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है। आठवें दिन इसने छह करोड़, नौवें दिन नौ करोड़ 50 लाख, 10वें दिन 12.65 करोड़ और 11वें दिन चार करोड़ 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया। ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 12वें दिन तीन करोड़ 67 लाख रुपये की कमाई की है, जबकि आरआरआर ने 16.3 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।