{"_id":"607d6c80754a7a79d17a56c0","slug":"devika-rani-was-beaten-by-husband-himanshu-rai-and-her-four-minute-kissing-scene-record","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस अभिनेत्री ने झेली थी शारीरिक प्रताड़ना, चार मिनट का किसिंग सीन देकर मचा दिया था तहलका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस अभिनेत्री ने झेली थी शारीरिक प्रताड़ना, चार मिनट का किसिंग सीन देकर मचा दिया था तहलका
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Mon, 19 Apr 2021 05:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
देविका रानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां हुई हैं, जिन्होंने अपने फिल्मी करियर में तो खूब नाम कमाया लेकिन निजी जीवन में प्रताड़ना झेली। आज के दौर में तो महिलाएं इस पर खुलकर बात करती हैं लेकिन 60 के दशक में महिलाएं घुटती रहती थीं लेकिन आवाज नहीं उठाती थीं। ऐसा सिर्फ आम महिलाओं के साथ नहीं था बल्कि अभिनेत्रियों के साथ भी होता था। ऐसी ही एक खूबसूरत अभिनेत्री थीं देविका रानी, जिनके बारे में हम आज बात कर रहे हैं। देविका रानी मधुबाला, नरगिस और मीना कुमारी जैसी अभिनेत्रियों से भी पहले की एक्ट्रेस थीं। देविका रानी ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी थीं। उनके एक किसिंग सीन ने तो इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। लेकिन देविका ने निजी जीवन में अपने शारीरिक प्रताड़ना झेली थी। आज हम देविका रानी से जुड़ी कुछ खास बातें आपको बताने जा रहे हैं।
2 of 6
देविका रानी
देविका रानी को भारतीय सिनेमा की पहली एक्ट्रेस के रूप में जाना जाता है और सिर्फ यही नहीं उन्होंने भारत के पहले फिल्म स्टूडियो ‘बॉम्बे टॉकीज’ की को-फाउंडर बनकर महिलाओं के लिए एक नया ट्रेडमार्क सेट किया। देविका रानी उस जमाने में बेहद आजाद ख्यालों की महिला थीं, जिन्होंने अपने फिल्मी करियर में बुलंदियों के आसमान को छुआ था।
3 of 6
देविका रानी
साल 1928 में देविका की मुलाकात हिमांशु राय से हुई, जो उस वक्त अपनी पहली एक्सपेरिमेंटल साइलेंट फिल्म ‘ए थ्रो ऑफ़ डाइस’ पर काम कर रहे थे। देविका इस फिल्म की कॉस्टयूम डिजाइनर थीं। हिमांशु और देविका की उम्र में 16 साल का फासला था लेकिन दोनों साथ में काम करते-करते एक-दूसरे को चाहने लगे थे। दोनों ने साल 1929 में एक-दूसरे से शादी करने का फैसला किया और शादी होने के बाद दोनों बर्लिन शिफ्ट हो गए। जहां देविका-हिमांशु ने जर्मन मोशन पिक्चर प्रोडक्शन कंपनी ‘यूएफए स्टूडियोज’ में काम किया और कई बड़े-बड़े डायरेक्टर्स के अंडर फिल्ममेकिंग की ट्रेनिंग हासिल की। इसके बाद साल 1933 में रानी ने अपनी पहली फिल्म ‘कर्मा’ से एक्टिंग इंडस्ट्री में डेब्यू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
देविका रानी
देविका की ये पहली फिल्म थी और इसी से उन्होंने सिनेमाजगत में तूफान ला दिया। देविका ने फिल्म कर्मा में पति हिमांशु राय के साथ चार मिनट का किसिंग सीन दिया था, जिसका आज तक ना टूटने का रिकॉर्ड कायम है। देविका रानी की इस फिल्म का इंग्लैंड में प्रीमियर हुआ, वहां भी इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद भारत में इस फिल्म को ‘नागिन की रागिनी’ नाम से दोबारा रिलीज किया गया था, लेकिन ये फिल्म यहां लोगों को खास पसंद नहीं आई। फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई। इसके बाद भी देविका ने हार नहीं मानी और इसी साल 18 एकड़ में फैले ‘बॉम्बे टॉकीज’ की स्थापना की।
विज्ञापन
5 of 6
देविका रानी
किश्वर देसाई की लिखी किताब 'द लॉन्गेस्ट किस' में लेखक ने देविका की निजी जिंदगी से जुड़े कई रहस्यों से पर्दा उठाया है। इस किताब के मुताबिक रोएरिच से शादी होने से पहले देविका ने उन्हें अपनी पहली शादी में सही गयी शारीरिक प्रताड़ना का दर्द बयां करते हुए कई पत्र लिखे थे। इनमें से एक लेटर में देविका ने अपने बारे में लिखते हुए बताया है, 'मेरे प्यारे वो काफी डरी हुई है, उसे मारा गया, तड़पाया गया, काम करवाया गया, मेंटली तोड़ा गया, लेकिन भगवान ने उसे टूटने से बचा लिया।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।