सब्सक्राइब करें

Bakstage: फ्लिक्स बनाने वाली कंपनी अब लाई ये रोचक ऑडियो एप, पाइए सितारों से सीधे बातें करने का मौका

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 19 Apr 2021 05:14 PM IST
विज्ञापन
Flyx launches India focused social audio app bakstage with features like chat section
बैकस्टेज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ओटीटी पर आपकी जैसी पसंद वालों के बीच ट्रेंडिंग हो रही वेब सीरीज, फिल्में व दूसरी सामग्री की तलाश आसान करने वाले अवार्ड विनिंग एप फ्लिक्स के बाद अमेरिका में रह रहे भारतवंशी सॉफ्टवेयर इंजीनियर शशांक सिंह ने अब एक अनोखा ऑडियो एप लॉन्च कर दिया है। बैकस्टेज (Bakstage) नामक इस एप पर डिजिटल दुनिया का एक नया रंग रूप देखने को मिलने वाला है। इसका सबसे दिलचस्प फीचर ये है कि आप इस पर अपने पसंदीदा सितारों, नेताओं, खिलाड़ियों, समीक्षंकों और सोशल मीडिया प्रभावकों (Influencers) से सीधे बातचीत कर सकेंगे।

Trending Videos
Flyx launches India focused social audio app bakstage with features like chat section
बैकस्टेज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हाल ही में हुए फिल्मफेयर के पहले ओटीटी अवार्ड्स की प्रायोजक कंपनी फ्लिक्स के इस ऑडियो एप की योजनाएं काफी दूरगामी हैं। इस ऐप के जरिए फ्लिक्स ने सोशल मीडिया का एक नया कलेवर लोगों के साथ पेश करने की योजना बनाई है। यहां ये गौरतलब है कि आने वाले दिनों में लोगों का ध्यान वीडियो से वापस ऑडियो पर जाने की भविष्यवाणियां पूरी दुनिया में शुरू हो चुकी हैं। एक के बाद एक कई शोधों में ये सामने आ चुका है कि लोग धीरे धीरे अपना स्क्रीनटाइम कम करके पॉडकास्ट सुनने लगे हैं। लोग अब आंखों पर कम और कानों पर ज्यादा जोर दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Flyx launches India focused social audio app bakstage with features like chat section
बैकस्टेज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपने इस नए एप की लॉन्च के बारे में फ्लिक्स के संस्थापक व सीईओ शशांक सिंह कहते हैं, “हम लोग लगातार इस बात की खोजबीन में लगे रहते हैं कि कैसे समाज के अलग अलग तबकों व रुचियों के लोगों को एक साथ लाया जाए और उनमें सार्थक संवाद शुरू किया जाए। ये संवाद सिनेमा से लेकर किताबों, राजनीति से लेकर खेल और खेती से लेकर खिलाड़ियों तक किसी भी विषय पर हो सकता है। हमारा उद्देश्य एक ऐसा प्लेटफॉर्म विकसित करना है जहां लोग बेहिचक और बेखटके अपने विचारों का मुक्त आदान प्रदान कर सकें। फ्लिक्स के जरिए हमने लोगों को अपनी पसंद की सामग्री तलाशने में मदद करने की पेशकश की और उस पसंदीदा सामग्री को देखने के बाद उस पर चर्चा करने के लिए हम ‘बैकस्टेज’ नाम का ये एप लाए हैं।”

Flyx launches India focused social audio app bakstage with features like chat section
बैकस्टेज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फ्लिक्स की शोध टीम ने पिछले कई साल के डाटा का विश्लेषण करने के बाद ये पाया है कि लाइव ऑडियो चैट रूम सोशल नेटवर्किंग का अगला बड़ा जरिया बनने वाले हैं। इन चैट रूम्स में न सिर्फ अलग अलग मुद्दों पर चर्चाएं और बहसें होंगी बल्कि सोशल मीडिया पर अपना टैलेंट दिखाने के इच्छुक लोग सीधे अपने प्रशंसकों से भी इनके जरिए जुड़ सकेंगे। आंकड़े बताते हैं कि अभी की तकनीक के हिसाब से डिजिटल एंटरटेनेंट में ज्यादा फोकस वीडियो पर है, लेकिन ऑडियो की असीमित संभावनाओं पर अभी ज्यादा काम हुआ ही नहीं है।

विज्ञापन
Flyx launches India focused social audio app bakstage with features like chat section
बैकस्टेज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कंपनी ने अपने एप की लॉन्चिंग से पहले इसका बीटा वर्जन कुछ खास लोगों के बीच उतारा था और इसकी टेस्टिंग के दौरान म्यूजिकल बैंड्स की लाइव परफॉर्मेंस इन ऑडियो चैट रूम के जरिए करवाई। लोगों ने इसे न सिर्फ खूब पसंद किया बल्कि अपनी फरमाइशें भी भेजनी शुरू कर दीं। ऑडियो के क्षेत्र में लोग इसलिए भी आगे आ रहे हैं क्योंकि इसमें कलाकारों को अपने रंग रूप पर ज्यादा ध्यान ने देकर सिर्फ अपनी कला पर पूरा फोकस रखने का मौका मिलता है। वहीं, यूजर भी कहीं भी कभी भी बिना अपना ध्यान भटकाए इन्हें सुन सकता है। तमाम देशों में एफएम की लोकप्रियता घटते जाने की बड़ी वजह यही बताई जा रही है कि लोग अब दफ्तर जाते या घर लौटते समय अपनी पसंद के विषयों पर बने पॉडकास्ट ज्यादा सुनते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed