देश के कुछ राज्यों में इस वक्त कोरोना अपने चरम पर है और महाराष्ट्र इससे काफी प्रभावित है। आए दिन सेलेब्स के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आ रही है। महाराष्ट्र में 1 मई तक लॉकडाउन लगा दिया गया है और तमाम शूटिंग पर भी रोक लग गई है। ऐसे में सेलेब्स मुंबई छोड़ दूसरी जगह घूमने जा रहे हैं। इसी बीच करिश्मा तन्ना ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें गोवा वेकेशन से साझा की है। हालांकि उनकी तस्वीर पर रिचा चड्ढा ने ऐसा कमेंट कर दिया कि इंटरनेट पर बहस शुरू हो गई है।
रिचा चड्ढा के मास्क लगाने की सलाह पर चिढ़ गईं करिश्मा तन्ना, यूजर्स ने भी कर दिया ट्रोल
करिश्मा तन्ना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर अपनी खूबसूरत और बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। इन दिनों करिश्मा गोवो में हैं और वहा से उन्होंने अपनी तस्वीरें साझा कीं। इस तस्वीर पर यूजर्स के काफी कमेंट भी आए। हालांकि रिचा चड्ढा ने उन्हें मास्क लगाने की बात कह दी जिस पर करिश्मा चिढ़ गईं।
करिश्मा तन्ना की तस्वीर पर रिचा चड्ढा ने लिखा, 'मास्क लगाओ'। इसके जवाब में करिश्मा ने लिखा, 'मैं अपने प्राइवेट विला में हूं मैडम किसी सार्वजनिक स्थान पर नहीं हूं। हालांकि अपने इस कमेंट के बाद करिश्मा जबरदस्त ट्रोलिंग का शिकार हो गईं'।
यूजर्स ने लिखा, 'कोरोना को तो नहीं पता कि क्या पब्लिक और क्या प्राइवेट'। वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया कि, 'लगा लो एक ही तो करिश्मा है अपने पास'। दरअसल कोरोना के बढ़ते मामले के बीच लोग लगातार एक दूसरे से मास्क पहनने की और हाथ सैनिटाइज करने की अपील कर रहे हैं।
बता दें कि महाराष्ट्र में आए दिन कोरोना के केसेज बढ़ रहे हैं इसलिए उद्धव सरकार ने वहां 1 मई तक के लिए लॉकडाउन लगा दिया है। वहीं फिल्म, टीवी और वेब सीरीज की शूटिंग पर भी रोक लगा दी गई है। अब तक कई फिल्म स्टार और टीवी जगत के सितारे कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि बहुत से सेलेब्स ऐसे में हैें जिन्होंने कोरोना को मात दे दी है और स्वस्थ महसूस कर रहे हैं।