{"_id":"628118e1ad98f349306aed09","slug":"dhaakad-actress-kangana-ranaut-takes-a-jibe-at-star-kids-compare-them-to-boiled-eggs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने स्टार किड्स पर कसा तंज, उबले हुए अंडे से की तुलना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने स्टार किड्स पर कसा तंज, उबले हुए अंडे से की तुलना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 15 May 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रणौत को फिल्मों के अलावा उनके बेबाक बयानों के लिए जाता है। अक्सर उनके बयानों की वजह से विवाद भी खड़ा हो जाता है। वह जल्द ही फिल्म धाकड़ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ गई है और इसी वजह से वह विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर इसका जमकर प्रमोशन कर रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने फिर हैरान कर देने वाला बयान दिया है। इंटरव्यू के दौरान उनसे जब पूछा गया कि दक्षिण की फिल्में और उनकी रीमेक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन क्यों कर रही हैं, जबकि हिंदी फिल्में दर्शकों को खींचने में विफल रही हैं?
2 of 4
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि साउथ फिल्ममेकर्स अपने दर्शकों के साथ जुड़े होते हैं। यह जुड़ाव काफी मजबूत होता है। उन्होंने आगे कहा कि बॉलीवुड में स्टार किड्स पढ़ाई के लिए विदेश जाते हैं फिर वे अंग्रेजी में बात करने लगते हैं और हॉलीवुड फिल्में ही देखते हैं। वह चाकू और कांटे से खाते हैं और उनका एक्सेंट भी अलग होता है। आगे बात करते हुए अभिनेत्री ने स्टारकिड्स को उबला हुआ अंडा तक बता दिया। इस बातचीत में उन्होंने बताया कि स्टारकिड्स का लुक तो बदल चुका है लेकिन वह अभी भी दर्शकों के साथ जुड़ नहीं सके हैं।
3 of 4
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान कंगना ने साफ किया कि उनका इरादा किसी को ट्रोल करना नहीं है। बता दें कि रजनीश घई के निर्देशन में बनी धाकड़ 20 मई को रिलीज होने वाली है। फिल्म में कंगना के अलावा अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। ट्रेलर के बाद कंगना के फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना इससे पहले साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म थलाइवी में दिखी थीं। इस फिल्म में उनके काम की बहुत तारीफ हुई थी। थलाइवी तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जयललिता की बायोपिक थी। वहीं, उनकी अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह जल्द ही तेजस में नजर आने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।