फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhool Bhulaiyaa 2-Dhaakad leaked: रिलीज के चंद घंटे बाद लीक हुई 'धाकड़' और 'भूल भुलैया 2', HD में डाउनलोड कर रहे हैं लोग

Fri, 20 May 2022 07:16 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 20 May 2022 07:16 PM IST
विज्ञापन
Dhaakad and Bhool Bhulaiyaa 2 leaked a few hours after its release people are downloading in HD
धाकड़, भूल भुलैया 2 - फोटो : social media

हिंदी सिनेमा की दो फिल्में आज यानी 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं, जिसमें पहली कंगना रणौत की 'धाकड़' है और दूसरी फिल्म 'भूल भुलैया 2' है, जिसमें कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी नजर आई है। इन दोनों फिल्मों को फैंस की अच्छी खासी प्रतिक्रिया मिल रही हैं, जिस वजह से दोनों फिल्मों के मेकर्स काफी खुश है। लेकिन अब मेकर्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दोनों फिल्में रिलीज के चंद घंटे बाद ही लीक हो गई हैं।

Dhaakad and Bhool Bhulaiyaa 2 leaked a few hours after its release people are downloading in HD
भूल भुलैैया 2, धाकड़ - फोटो : सोशल मीडिया

रजनीश घई के निर्देशन में बनी फिल्म 'धाकड़' ऑनलाइन लीक हो गई है। जानकारी के मुताबिक, तमिल रॉकर्स, टेलीग्राम, मूवीरूल्स समेत कई अन्य साइट्स पर कंगना रणौत की फिल्म लीक हो गई है। हैरानी की बात यह है कि इन तमाम साइट्स पर फिल्म 'धाकड़' एचडी में मौजूद है, जिसे अब लोग आसानी से डाउनलोड करके देख रहे हैं। दूसरी तरफ, फिल्म 'भूल भुलैया 2' भी इन्हीं साइट्स पर लीक हुई है। ऐसे में अब 'धाकड़' और 'भूल भुलैया 2' के मेकर्स को बड़ा नुकसान हुआ है।

Dhaakad and Bhool Bhulaiyaa 2 leaked a few hours after its release people are downloading in HD
धाकड़ का पोस्टर - फोटो : Twitter

'धाकड़' की बात करें तो यह एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें कंगना रणौत एजेंट अग्नि के किरदार में नजर आ रही हैं। फिल्म में कंगना जबरदस्त एक्शन करती दिखी हैं। कंगना के अलावा फिल्म में अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता अहम भूमिका में हैं। दिव्या माफिया क्वीन की भूमिका में हैं और अर्जुन रामपाल भी विलेन के रोल में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhaakad and Bhool Bhulaiyaa 2 leaked a few hours after its release people are downloading in HD
भूल भुलैया स्टार कास्ट फीस - फोटो : social media

'भूल भुलैया 2' पर नजर डाले तो इस फिल्म में हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का लगाया हुआ है। कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन के अलावा, इस फिल्म में तब्बू, राजपाल यादव, परेश रावल, अंगद बेदी जैसे कई कलाकार नजर आए हैं। फिल्म की कहानी 15 साल बाद लौटी मंजुलिका पर है, जिसका सामना भूत भगाने वाले कार्तिक आर्यन करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed