फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Source: हिंदी सिनेमा में अब बिकेंगी देश के कोने कोने की कहानियां, राजू हिरानी बने धुरंधरों के टीम लीडर

Fri, 20 May 2022 06:43 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 20 May 2022 06:43 PM IST
सार

भारतीय सिनेमा में कभी आधे से ज्यादा हिस्सेदारी रखने वाले हिंदी सिनेमा की भागीदारी बीते दो साल में घटकर चौथाई हो जाने के बाद से हिंदी फिल्मों के मुख्य निर्माण शहर मुंबई में अफरातफरी सी मची है। 

विज्ञापन
The Source: Now stories from every corner of the country will be sold in Hindi cinema Raju Hirani becomes the team leader of the bandits
निर्देशक राजकुमार हिरानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भारतीय सिनेमा में कभी आधे से ज्यादा हिस्सेदारी रखने वाले हिंदी सिनेमा की भागीदारी बीते दो साल में घटकर चौथाई हो जाने के बाद से हिंदी फिल्मों के मुख्य निर्माण शहर मुंबई में अफरातफरी सी मची है। अमिताभ बच्चन से लेकर अजय देवगन, अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम और रणवीर सिंह तक की फिल्मों को दर्शक सिरे से नकार दे रहे हैं। वजह इसकी यही मानी जा रही है कि हिंदी सिनेमा एक ऐस भ्रमजाल में उलझ गया है जहां निर्माताओं में असली कहानियों तक पहुंचने की दिलचस्पी ही नहीं रही। कहा ये भी जाता है कि अच्छी और देशज कहानियां निर्माताओं तक पहुंच नहीं पा रहीं। ऐसे में मुंबई में सिर्फ कहानियों की तलाश करने वाली एक कंपनी खुली है जो देश भर के गांव, गली और कूचे से ये कहानियां निकालकर फिल्म निर्माताओं तक पहुंचाएगी।

The Source: Now stories from every corner of the country will be sold in Hindi cinema Raju Hirani becomes the team leader of the bandits
निर्देशक राजकुमार हिरानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कहानियां तलाशने और उन्हें फिल्मकारों तक पहुंचाने का ये बीड़ा उठाया है मनोरंजन कारोबार के तीन धुरंधरों शिखा कपूर, अमित चंद्रा और प्रभात चौधरी ने। इन तीनों ने मिलकर एक नई कंपनी ‘द सोर्स’ शुरू की है। इस कंपनी का उद्देश्य कहानियों की एक ऐसी लाइब्रेरी बनाना है जिसका मुख्य उद्देश्य मनोरंजन जगत में दिख रही असली कहानियों की कमी को दूर करना है। मशहूर फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी इसके चीफ क्रिएटिव मेंटॉर बने हैं और कंपनी के मुताबिक उन्होंने इसकी पहली स्टोरी सोर्स भी कर ली हैं।

The Source: Now stories from every corner of the country will be sold in Hindi cinema Raju Hirani becomes the team leader of the bandits
द सोर्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जानकारी के मुताबिक ये नई कंपनी ‘द सोर्स’ कहानी और पटकथा के विकास के लिए विचारों और कल्पनाओं इकट्ठा करने की प्रक्रिया में एक संरचना डालने का प्रयास करता है। इसने 21 राज्यों में कहानी स्काउट्स तैनात किए हैं और अपने इस नेटवर्क के जरिये कंपनी की योजना फिल्म व मनोरंजन जगत को मूल कहानियों की आपूर्ति करना है। इन कहानियों में सच्ची डरावनी कहानियों से लेकर लोक कथाओं और मानवीय सफलता से लेकर समृद्ध पौराणिक कथाओं तक की कहानियां इकट्ठा की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Source: Now stories from every corner of the country will be sold in Hindi cinema Raju Hirani becomes the team leader of the bandits
राजकुमार हिरानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म निर्माता और कंपनी के मुख्य क्रिएटिव मेंटॉर राजकुमार हिरानी कहते हैं, “यह एक बहुत ही शक्तिशाली विचार है और हमारे उद्योग को इसकी जरुरत है। कंटेंट पाइपलाइन में अभी नया समय आया है और एक उद्योग के रूप में हमें ज्यादा से ज्यादा विचारों की जरुरत है। मैं कंपनी के दिन-प्रतिदिन के कामकाज में शामिल नहीं होता लेकिन मैं रचनात्मक टीम का मार्गदर्शन करता रहूंगा।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed