फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: धाकड़ की रिलीज से पहले कंगना ने खुद को दिया तोहफा, खरीदी इतने करोड़ की मर्सिडीज कार

Fri, 20 May 2022 01:05 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 20 May 2022 01:05 PM IST
विज्ञापन
Dhaakad Movie Actress Kangana Ranaut Buys New Mercedes Maybach Know Details in Hindi
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत अपने बेबाक बयानों और विवादों को लेकर चर्चा में रहती हैं। अभिनेत्री को उनके बोल्ड अंदाज के लिए भी जाना जाता है। आज कंगना की फिल्म 'धाकड़' रिलीज हो गई है। इस फिल्म में कंगना का अलग अंदाज देखने को मिलेगा। हाल ही में खबर आ रही हैं कि बॉलीवुड की पंगा गर्ल के गाड़ी कलेक्शन में एक और नई कार शामिल हो गई है। फिल्म की रिलीज से पहले कंगना ने खुद को एक तोहफा दिया है। हाल ही में अभिनेत्री ने एक नई मर्सिडीज कार खरीदी है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।  


 
Dhaakad Movie Actress Kangana Ranaut Buys New Mercedes Maybach Know Details in Hindi
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बीते गुरुवार को कंगना ने एक लग्जरी कार मर्सिडीज मेबैक एस680 गाड़ी खरीदी है। इस शानदार गाड़ी की कीमत करीब 5 करोड़ रुपये है। कंगना के साथ गाड़ी खरीदने उनके माता-पिता और बहन रंगोली चंदेल और उनका बेटा भी पहुंचा। वह इसे खरीदने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। तस्वीरों में देख सकते हैं कि अभिनेत्री काले रंग की ड्रेस में कार के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।

Dhaakad Movie Actress Kangana Ranaut Buys New Mercedes Maybach Know Details in Hindi
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री के पास में उनकी काले रंग की मर्सिडीज कार खड़ी नजर आ रही है। गाड़ी लेने के बाद सबसे पहले उनकी मां ने उसकी पूजा की, बाद में गाड़ी के साथ तस्वीरें लीं। हालांकि कंगना ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। रिपोर्ट के मुताबिक कंगना ने अपनी सबसे पहली कार मात्र 21 साल की उम्र में बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज खरीदी थी। उन्होंने यह कार साल 2008 में ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhaakad Movie Actress Kangana Ranaut Buys New Mercedes Maybach Know Details in Hindi
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

फैंस अभिनेत्री को इस नई गाड़ी के लिए फैंस भी शुभाकामनाएं दे रहे हैं। आज कंगना की फिल्म धाकड़ सिनेमाघरों  में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल विलेन के किरदार में है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed