फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Assault Case: विजय बाबू के खिलाफ जारी हो सकता है रेड कॉर्नर नोटिस, फरार होने का है आरोप

Fri, 20 May 2022 01:01 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 20 May 2022 01:01 PM IST
विज्ञापन
sexual assault case: Police may issue Red Corner notice against Vijay Babu
विजय बाबू - फोटो : social media

यौन उत्पीड़न मामले में दक्षिण भारतीय अभिनेता विजय बाबू की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में उनके खिलाफ कोच्चि पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। बता दें कि यह नोटिस किसी ऐसे व्यक्ति के लिए जारी किया जाता है, जिसके किसी पुलिस मामले में फरार होने या देश छोड़ने की आशंका हो। फिलहाल अब यदि अभिनेता उपस्थित नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा सकता है। जानिए क्या है पूरा मामला




न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, विजय बाबू ने पासपोर्ट अधिकारी से कहा है कि वह 24 मई को कार्यालय में उपस्थित होंगे। कोच्चि शहर पुलिस आयुक्त सीएच नागराजू के अनुसार यदि अभिनेता ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया जाएगा। हालांकि अभी तक इस मामले में इंटरपोल (इंटरनेशनल क्रिमिनल पुलिस ऑर्गेनाइजेशन) या फिर यूएई पुलिस की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

विजय बाबू के पासपोर्ट और वीजा हो चुके हैं अमान्य
इसके अलावा कोच्चि पुलिस आयुक्त की तरफ से बताया गया कि अभिनेता विजय बाबू का पासपोर्ट  जब्त कर लिया गया था। उनके पासपोर्ट पर जारी सभी वीजा अब अमान्य हो गए हैं। ऐसे संकेत हैं कि वह दूसरे देश में प्रवेश कर गए हैं। हमारे पास उनके खिलाफ कोर्ट वारंट है।
 


किसके खिलाफ जारी किया जाता है रेड कॉर्नर नोटिस
रेड कॉर्नर नोटिस किसी ऐसे व्यक्ति को ढूंढने या फिर उसे अस्थायी रूप से गिरफ्तार करने के लिए जारी किया जाता है, जिसके ऊपर कोई आपराधिक मामला दर्ज किया गया हो। इस नोटिस के द्वारा दुनियाभर के देशों के संबंधित व्यक्ति के  अपराध के बारे में अलर्ट और अवगत कराया जाता है ताकि संदिग्ध को पकड़ा जा सके या फिर उक्त मामले में फरार व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। हालांकि इसमें आरोपी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट जारी नहीं होता है। यहां पर एक बात समझने वाली है कि रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का मतलब यह बिलकुल नहीं होता कि व्यक्ति दोषी है।

ये था पूरा मामला
साउथ अभिनेता विजय बाबू पर एक महिला का यौन उत्पीड़न करने और फेसबुक लाइव के माध्यम से उसकी पहचान उजागर करने का आरोप है। इस मामले में अभिनेता पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज होने के बाद पीड़िता की पहचान उजागर करने को लेकर भी एक और मामला दर्ज किया गया था। बता दें कि विजय बाबू के प्रोडक्शन हाउस द्वारा निर्मित फिल्मों में काम कर चुकी महिला ने 22 अप्रैल को शिकायत दर्ज करवाई थी और इसके बाद विजय बाबू ने फेसबुक लाइव पर आकर खुद को निर्दोष बताया था। इस मामले ने अभिनेता ने अग्रिम जमानत के लिए केरल हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed