फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rocketry at Cannes: माधवन की फिल्म को कान में मिला 'स्टैंडिंग ओवेशन', रहमान, शेखर कपूर और अनुराग ठाकुर ने की जमकर तारीफ

Fri, 20 May 2022 12:28 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 20 May 2022 12:28 PM IST
सार

दुनिया भर में इन दिनों में कान फिल्म फेस्टिवल की चर्चा जोरों- शोरों पर है। फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े फेस्टिवल में से एक कान महोत्सव में देश- दुनिया के कई बड़े कलाकार हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन
Rocketry at Cannes: r Madhavan starrer film rocketry gets standing ovation at Cannes, a r Rahman Shekhar Kapur and Anurag Thakur praised the actor
आर माधवन - फोटो : Social media

दुनिया भर में इन दिनों में कान फिल्म फेस्टिवल की चर्चा जोरों- शोरों पर है। फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े फेस्टिवल में से एक कान महोत्सव में देश- दुनिया के कई बड़े कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय सिनेमा के मशहूर कलाकार आर माधवन भी इस फेस्टिवल में शिरकत करते नजर आए। दरअसल, अभिनेता की आने वाली फिल्म राकेट्री द नंबी इफेक्ट का कान फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर किया गया। इस खास मौके पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए माधवन ने सोशल मीडिया पर आभार व्यक्त किया है। 

Rocketry at Cannes: r Madhavan starrer film rocketry gets standing ovation at Cannes, a r Rahman Shekhar Kapur and Anurag Thakur praised the actor
राकेट्री द नंबी इफेक्ट - फोटो : Social media

दरअसल, माधवन की इस फिल्म का प्रीमियर देख हर कोई उनकी तारीफ करता नजर आ रहा है। इसी क्रम में जाने-माने फिल्ममेकर अश्विनी चौधरी ने प्रीमियर की एक वीडियो फिल्म साझा कर माधवन की जमकर तारीफ की। फिल्ममेकर ट्वीट करते हुए लिखा, बहुत शानदार काम डायरेक्टर साहिब। अभिनेता माधवन को ढेर सारा प्यारा और टीम की ओर से बहुत-बहुत बधाई। अश्विनी चौधरी के इस ट्वीट का जवाब देते हुए अभिनेता माधवन ने लिखा, बहुत बहुत धन्यवाद अश्विनी जी। इसने सच में मेरे दिल को छूआ है।  
 
 

Rocketry at Cannes: r Madhavan starrer film rocketry gets standing ovation at Cannes, a r Rahman Shekhar Kapur and Anurag Thakur praised the actor
माधवन - फोटो : twitter

वहीं, मशहूर संगीतकार और गायक ए आर रहमान ने भी माधवन और उनकी इस फिल्म की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। सिंगर ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, कान में अभी-अभी फिल्म राकेट्री द नंबी इफेक्ट देखी। भारतीय सिनेमा को एक नई आवाज देने के लिए माधवन का धन्यवाद। वहीं, मशहूर निर्देशक शेखर कपूर ने भी माधवन और उनकी फिल्म की तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rocketry at Cannes: r Madhavan starrer film rocketry gets standing ovation at Cannes, a r Rahman Shekhar Kapur and Anurag Thakur praised the actor
माधवन - फोटो : Social media

फिल्ममेकर ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, कितनी खूबसूरत फिल्म है रॉकेट्री। रॉकेट साइंटिस्ट नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित फिल्म है। बीती रात फिल्म का कान में प्रीमियर हुआ था, जिसे खूबसूरती से निर्देशित और अभिनीत आर माधवन ने किया था। दर्शकों में खुद नंबी नारायणन की मौजूदगी ने इसे और भी दिलचस्प बना दिया।

विज्ञापन
Rocketry at Cannes: r Madhavan starrer film rocketry gets standing ovation at Cannes, a r Rahman Shekhar Kapur and Anurag Thakur praised the actor
नंबी नारायण और आर. माधवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता आर. माधवन ने मशहूर वैज्ञानिक नंबी नारायण के जीवन पर आधारित फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म का लेखन, निर्माण और निर्देशन आर. माधवन ने ही किया है। हाल ही में फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट का ट्रेलर भी रिलीज किया गया था, जिसमें दिखाया गया की नंबी को नासा से ऑफर मिला था। नंबी के जीवन पर आधारित इस फिल्म का प्रीमियर फ्रांस में हो रहे कान फिल्म फेस्टिवल में किया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed