{"_id":"626cba9e2d79aa412a6d718b","slug":"dhaakad-star-kangana-ranaut-breaks-silence-on-rejecting-films-with-salman-aamir-shahrukh-khans-akshay-kumar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंगना रणौत ने किया खुलासा: खान्स और कुमार के साथ फिल्म न करने पर लोगों ने दिए ताने, कहा- 'अपना जीवन बर्बाद कर रही हो'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंगना रणौत ने किया खुलासा: खान्स और कुमार के साथ फिल्म न करने पर लोगों ने दिए ताने, कहा- 'अपना जीवन बर्बाद कर रही हो'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sat, 30 Apr 2022 10:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
अक्षय कुमार, कंगना रणौत और सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत ने अपने बोल्ड फैसलों की वजह से महिला केंद्रित फिल्मों को एक नई दिशा प्रदान की है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआती दिनों से ए-लिस्टर फिल्मों को ठुकराने और अवॉर्ड फंक्शन से दूरी बनाए रखने जैसे कुछ बड़े फैसले लेकर यह मुकाम हासिल किया है। हाल ही में अभिनेत्री की अपकमिंग एक्शन फिल्म 'धाकड़' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब कंगना से उनके इन फैसलों के बारे में पूछा गया, तब अभिनेत्री ने एक बार फिर बॉलीवुड के तीनों खान - शाहरुख, सलमान, आमिर और अक्षय कुमार पर निशाना साधते हुए अपना पक्ष रखा।
2 of 4
कंगना रणौत
- फोटो : insta
कंगना कहती हैं, "जब-जब मैंने उन फिल्मों का ऑफर ठुकराया है, जिसमें खान, कुमार या कोई भी बड़ा हीरो मुख्य भूमिका में रहा हो, तब-तब मुझसे लोगों ने कहा कि 'मैं क्यों अपना जीवन बर्बाद कर रही हूं।' लेकिन जब आपके पास अपने भविष्य के लिए एक ऐसा प्लान होता है, जैसा किसी और के पास न हो, तब लोगों को लगता है कि इस लड़की के साथ कुछ गड़बड़ है।"
3 of 4
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
कंगना ने जोर देकर कहा कि मुझे लोगों के फोन आते थे, वह मुझसे बड़ी फिल्मों और पुरस्कार समारोहों का बहिष्कार करने के पीछे के कारण पूछा करते थे। मुझे यह जानकार हैरानी होती थी कि वो ऐसा सोचते हैं कि मैं अपना जीवन बर्बाद कर रही हूं। मैं अभी जिस मुकाम पर खड़ी हूं, वो कोई एक्सीडेंट नहीं है। मैंने हमेशा सोचा करती थी कि मेरा भी इन चीजों पर उतना ही हक है, जितना बाकी लोगों का। मैं अपने आपको किसी से भी कमतर क्यों समझूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कंगना रणौत
- फोटो : insta
कंगना आगे कहती हैं, "मैं हमेशा से यही सोचती थी कि एक दिन मेरा सपना जरूर पूरा होगा। मैंने इसकी योजना नहीं बनाई थी, लेकिन मेरे पास विजन था। मैं इसे अकेले पूरा नहीं कर सकती थी, इसके लिए आपको दीपक (मुकुट) जी जैसे निर्माता, रज़ी (रजनीश घई) जैसे निर्देशक की आवश्यकता होती है, यह टीम वर्क है।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।