फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाइस्कोप: खूब बंटी अक्षय-शिल्पा की ‘शादी’ की तस्वीरें, इसलिए डायरेक्टर ने किया देव को मारने से इनकार

Tue, 11 Aug 2020 04:20 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Tue, 11 Aug 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
dhadkan this day that year series by pankaj shukla 11 aug 2000 bioscope akshay kumar shilpa shetty suniel shetty
धड़कन - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला

साल 1991 में रिलीज हुई निर्देशक महेश भट्ट की फिल्म ‘दिल है कि मानता नहीं’ में नामी गीतकार समीर का लिखा एक गाना है, ‘तू प्यार है किसी और का, तुझे चाहता कोई और है..।’ यानी की प्रेम कहानी का जाना पहचाना त्रिकोण। हिंदी फिल्मों की प्रेम कहानियों का ये सबसे ज्यादा प्रयोग किया गया फॉर्मूला है जिसमें एक ही नायिका को दो नायक प्रेम करते हैं। 11 अगस्त 2000 को रिलीज हुई निर्देशक धर्मेश दर्शन की फिल्म ‘धड़कन’ की भी यही कहानी है। ये अलग बात है कि इस कहानी का अंजाम धर्मेश दर्शन ने फिल्म शुरू करते समय कुछ और सोचा था लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो ये कुछ और निकला।


dhadkan this day that year series by pankaj shukla 11 aug 2000 bioscope akshay kumar shilpa shetty suniel shetty
धड़कन - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

खूब बंटे थे अक्षय और शिल्पा की शादी के फोटो
यही वह फिल्म है जिसके कुछ शूटिंग स्टिल्स पत्रकारों को ये कहकर पहुंचाए गए कि अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की शादी हो गई है। तमाम लोगों ने इस पर यकीन भी कर लिया, हालांकि बाद में ये सब पब्लिसिटी स्टंट निकला। लेकिन, जो सच था वो ये कि फिल्म के हीरो अक्षय कुमार से फिल्म की हीरोइन शिल्पा शेट्टी अटूट प्रेम करती थीं। और, जब अक्षय उन्हें छोड़ ट्विंकल खन्ना के पास चले गए तो उनका दिल भी वैसे ही टूटा जैसे कभी अक्षय के शिल्पा के पास आने पर रवीना टंडन का टूटा था। आज की तारीख में रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी दोनों अच्छे दोस्त हैं और अगर किसी भरोसे के शख्स साथ हो तो दोनों अपने पुराने किस्सों के मजे भी खूब लेती हैं।

धर्मेश दर्शन का बड़ा कमबैक
फिल्ममेकर नानाभाई भट्ट की प्रेमिका शिरीन मोहम्मद अली के बच्चों महेश भट्ट और मुकेश भट्ट की बड़ी बहन शीला के बेटे हैं धर्मेश दर्शन। उनके पिता दर्शन सब्बरवाल चर्चित फिल्म निर्माता रहे हैं। सिनेमा उनको विरासत में मिला। पहली फिल्म धर्मेश ने सनी देओल, जूही चावला को लेकर बनाई थी ‘लुटेरे’। इस फिल्म का तो ज्यादा जिक्र नहीं हुआ जमाने में लेकिन उनकी दूसरी फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ ने जमाना लूट लिया। शशि कपूर और नंदा की हिट फिल्म ‘जब जब फूल खिले’ के इस नए संस्करण ने धर्मेश दर्शन का नाम एकदम से हिंदी सिनेमा के चोटी के निर्देशकों में शामिल करा दिया।

लेकिन, उनकी आमिर और उनके भाई फैसल खान के साथ बनी अगली ही फिल्म ‘मेला’ सुपरफ्लॉप हो गई। धर्मेश दर्शन कहते तो हैं कि इसके बाद भी उनके दरवाजे पर सितारों की लाइन लगी रहती थी लेकिन सच यही है कि फिल्म ‘धड़कन’ का निर्माण ‘राजा हिंदुस्तानी’ के काफी पहले शुरू हो गया था। हां, ये सच है कि फिल्म ‘धड़कन’ के बाद धर्मेश दर्शन फिर से लाइमलाइट में आ गए। अक्षय कुमार ने इसके बाद उनकी दो और फिल्मों ‘हां मैने भी प्यार किया’ और ‘बेवफा’ में भी काम किया लेकिन ये दोनों फिल्में फ्लॉप रहीं।

dhadkan this day that year series by pankaj shukla 11 aug 2000 bioscope akshay kumar shilpa shetty suniel shetty
धड़कन - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

मुकरी के बेटी ने लिखी फिल्म
फिल्म ‘धड़कन’ जब बन रही थी और इसके गानों की मिक्सिंग वगैरह हो रही थी तो फिल्म इंडस्ट्री में इसे लेकर कोई खास उत्साह नहीं था। लोगों को लगता था कि अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की जोड़ी का जादू खत्म हो चुका है और अब ये फिल्म देखने वाले विरले लोग ही आएंगे। लेकिन फिल्म की राइटिंग टीम से जुड़ी नसीम मुकरी को इस फिल्म पर पूरा भरोसा था। मशहूर हास्य अभिनेता मुकरी को हमेशा अपने बच्चों पर नाज रहा और ऐसा लग रहा था कि वह आखिरी समय में अपनी बेटी की फिल्म ‘धड़कन’ रिलीज होने का ही इंतजार कर रहे थे। 11 अगस्त 2000 को फिल्म रिलीज हुई और अगले महीने 4 सितंबर को मुकरी ने ये दुनिया छोड़ दी। नसीम मुकरी ने फिल्म की पटकथा लिखने में सहयोग किया और फिल्म के संवाद भी लिखे। सुनील शेट्टी पर फिल्माए गए ‘धड़कन’ के संवाद तो कालजयी हो चुके हैं और उन पर अब तक मीम्स बनते हैं। जैसे कि फिल्म में देव का किरदार करते हुए सुनील शेट्टी का बोला गया ये संवाद, ‘मैं तुम्हें भूल जाऊं ये हो नहीं सकता और तुम मुझे भूल जाओ ये मैं होने नहीं दूंगा।’
 

देव का किरदार बना फिल्म की ‘धड़कन’
फिल्म ‘धड़कन’ की कहानी कुछ इस तरह बुनी गई है कि इसमें कहानी के खलनायक के साथ ही दर्शकों की सबसे ज्यादा संवेदनाएं जुड़ गईं। देव गरीब है, वह रईस घराने की अंजली से प्यार करता है। अंजली उससे शादी भी करना चाहती है, लेकिन उसके घरवाले उसकी शादी राम से कर देते हैं। शादी के बाद राम को लगता है कि अंजली उसे प्यार नहीं करती। शादी के तीन साल बाद देव कहानी में फिर लौट आता है, और इस बार बड़ा रईस बनकर। अंजली से वह मिलता भी है। अपना प्यार भी जताता है। अंजली का दिल तो पिघलता है लेकिन दिमाग उसे राम के साथ ही रहने को कहता है।

एक ही प्रेम कहानी में दो बार रिजेक्शन झेलने वाले देव के किरदार के लिए सबसे पहले बॉबी देओल को चुना गया था। लेकिन बॉबी को लगा कि विलेन का किरदार करियर के उस मोड़ पर करना उनके लिए ठीक नहीं रहेगा। फिर इसके लिए संजय दत्त का नाम आया। पर संजय दत्त उन दिनों कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे। और आखिर में ये किरदार आया सुनील शेट्टी के पास। यही एक फिल्म है जिसके लिए सुनील शेट्टी को अपने करियर का इकलौता फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला वह भी बेस्ट विलेन के तौर पर। फिल्म का एक सच ये भी है कि इसमें अक्षय कुमार के रोल के लिए उनसे पहले अनिल कपूर और अजय देवगन से भी चर्चा हुई थी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
dhadkan this day that year series by pankaj shukla 11 aug 2000 bioscope akshay kumar shilpa shetty suniel shetty
धड़कन - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

जब स्टार के बेटे की फिल्म से हो गई छुट्टी
फिल्म ‘धड़कन’ की पहले राउंड की जब शूटिंग शुरू हुई तो मशहूर लेखक सलीम खान के बेटे अरबाज खान को देव के रोल के लिए साइन किया गया था। उन्हीं दिनों अरबाज खान की फिल्म ‘दरार’ भी रिलीज हुई। लोगों को ये लगने लगा कि अरबाज खान तकरीबन वैसा ही रोल फिर करने जा रहे हैं जैसा कि वह इस फिल्म से पहले भी ‘दरार’ में कर चुके हैं। इसी के बाद उन्हें रिप्लेस करने की बात शुरू हुई और बॉबी देओल से होते संजय दत्त तक पहुंचा ये किरदार सुनील शेट्टी की झोली में गिरा।

सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार की जोड़ी हिंदी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ियों में रही हैं। और दोनों ने एक्शन और कॉमेडी दोनों में एक साथ नाम भी कमाया है। लेकिन, ये पहला मौका था जब ये दोनों किसी लड़की को लेकर किसी फिल्म में आमने सामने थे। हीरो और विलेन के तौर पर ये अक्षय और सुनील की इकलौती फिल्म है। और, ये भी पहली बार हुआ जब किसी सितारे के बेटे को हटाकर किसी फिल्म में किसी दूसरे कलाकार को लिया गया। अरबाज खान इस बात को लेकर कई साल तक गुस्सा रहे और सुनील शेट्टी को भला बुरा कहते रहे, जबकि इस पूरे एपीसोड में उनका कोई हाथ ही नहीं था।

विज्ञापन
dhadkan this day that year series by pankaj shukla 11 aug 2000 bioscope akshay kumar shilpa shetty suniel shetty
धड़कन - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

शिल्पा शेट्टी का प्यार बेशुमार
नई सदी में एक देशभक्त हीरो के तौर पर अपनी नई ब्रांडिंग कर चुके अभिनेता अक्षय कुमार की हिंदी सिनेमा में बीस साल पहले छवि एक दिलफेंक आशिक की रही है। रवीना टंडन से उनका लंबा अफेयर चला। दोनों की शादी की बातें तक होने लगी थीं। रवीना टंडन ने अपने और अक्षय कुमार के रिश्ते पर तमाम बार खुलकर बातें की हैं। कैमरे पर भी उन्होंने इस बात को माना है कि उनकी सगाई इसलिए टूटी क्योंकि अक्षय किसी और हीरोइन के पास चले गए थे। ये वक्त था, फिल्म ‘धड़कन’ की शूटिंग का। हालांकि रवीना ने हर बार इस बात का खंडन किया कि उनकी और शिल्पा शेट्टी की अनबन अक्षय के चलते हुई।

रवीना ने एक बार बातचीत के दौरान कहा था, “अक्षय को लेकर मेरी और शिल्पा शेट्टी की कभी अनबन नहीं हुई। हम तब भी दोस्त थे जब शिल्पा ने अक्षय को डेट करना शुरू कर दिया था और जब वह अक्षय को डेट कर रही थीं तब भी हमने फिल्म ‘परदेसी बाबू’ साथ ही शूट की थी।” शिल्पा शेट्टी ने अक्षय के साथ रिश्ता शुरू होने के बाद ही अपने नैन-नक्श ठीक कराए थे। और, अपना रूप पूरी तरह बदल लिया था। लेकिन, ये सब भी काम नहीं आया और अक्षय उनको भी छोड़कर ट्विंकल खन्ना के पास चले गए। शिल्पा शेट्टी तब बहुत दुखी हुई थीं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed