पिछले दिनों खबर आई थी कि निर्देशक इंद्र कुमार धमाल सीरीज की चौथी किश्त बना रहे हैं और फिल्म की स्क्रिप्ट पर लगभग काम पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा यह खबर भी सामने आई कि 'धमाल 4' में अजय देवगन लीड रोल में नजर आएंगे। अब फिल्म से जुड़ी कुछ नई जानकारियां सामने आई हैं, जिनके मुताबिक अजय देवगन के साथ माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर भी 'धमाल 4' में धमाल मचाते नजर आएंगे।
Dhamaal 4: माधुरी दीक्षित-अनिल कपूर भी होंगे 'धमाल 4' का हिस्सा? दोनों सितारों को पसंद आ गई है स्क्रिप्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है कि 'धमाल 4' में कौन-कौन से सितारे होंगे और पिछली तीनों फिल्मों के कौन से स्टार इस फिल्म का हिस्सा बनेंगे। हालांकि, फिल्म से जुड़े करीबी सूत्रों के मुताबिक चौथे पार्ट में माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर एक बार फिर नजर आ सकते हैं। इंद्र कुमार ने दोनों को स्क्रिप्ट का आइडिया दे दिया है और दोनों स्टार्स को स्क्रिप्ट पसंद भी आ गई है और फिल्म का हिस्सा बनने के लिए इच्छुक हैं।
बता दें कि इस फिल्म के तीन पार्ट अब तक आ चुके हैं। पहली दो किश्तों में माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर नजर नहीं आए थे, लेकिन तीसरी किश्त में दोनों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म खूब हिट रही। बता दें कि माधुरी और अनिल कपूर इंद्र कुमार की फिल्म 'बेटा' में भी साथ काम कर चुके हैं।
Ayushmann is Back: ‘रातां कालियां’ में सुनाई देगी आयुष्मान खुराना की आवाज, जानिए सब कुछ इस गाने के बारे में
बात करें धमाल सीरीज की तो इसकी पहली फिल्म 'धमाल' साल 2007 में रिलीज हुई थी। इसके बाद फिल्म 'डबल धमाल' साल 2011 में आई। वहीं, फिल्म 'टोटल धमाल' साल 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'धमाल' फ्रेंचाइजी की सभी फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है।
Priyanka Chopra: फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को अपने घर बुलाना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा, दिल छू लेगी वजह
वर्क फ्रंट की बात करें माधुरी दीक्षित आखिरी बार 'फेम गेम' और 'माजा मा' में नजर आई थीं। वहीं अनिल कपूर बीते दिनों वेब शो 'नाइट मैनेजर' में नजर आए। इसके अलावा वह ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'फाइटर' और रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगे।
Salman Khan: करण जौहर के साथ फिल्म बनाएंगे सलमान खान? अगले साल ईद पर होगी रिलीज