तमिल सिनेमा के सुपरस्टार धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। तलाक की घोषणा के बाद दोनों पहली बार एक साथ नजर आए हैंं जिसकी वजह से वे चर्चा के केंद्र में हैं। दोनों की साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। बता दें कि इसी साल जनवरी के महीने में इस फेमस जोड़े ने आपसी सहमती से अलग होने का फैसला किया था। धनुष और ऐश्वर्या के इस फैसले से फैंस को तगड़ा झटका लगा था।
Dhanush- Aishwaryaa: तलाक के एलान के बाद पहली बार साथ नजर आए धनुष-ऐश्वर्या, ये थी खास वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, दोनों के साथ आने की वजह बहुत खास थी। ऐश्वर्या और धनुष अपने बेटे यात्रा के स्कूल के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां दोनों ने अपने बेटे के साथ पोज भी दिए। फोटोज में देखा जा सकता है कि सभी काफी खुश नजर आ रहे हैं। इसके अलावा ऐश्वर्या ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें उनकी मोबाइल स्क्रीन पर उनका बेटा यात्रा दिख रहा है। इस फोटो को ऐश्वर्या ने एक खास कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, दिन की उम्दा शुरुआत! सोमवार की सुबह स्कूल के अलंकरण समारोह को देखते हुए, जहां मेरा कप्तान के रूप में शपथ ली।
View this post on Instagram
ऐश्वर्या की ओर से शेयर की गई तस्वीर पर फैंस के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। लोगों को उनकी यह तस्वीर काफी पसंद आ रही है। इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लोग जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। एक शख्स ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'वेलडन यात्रा...ईश्वर आपको खुश रखे।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'धनुष और आपको साथ देकर बहुत अच्छा लगा।' इसके अलावा बहुत से लोग इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी शेयर कर रहे हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अपने एक्टिंग करियर में धनुष तमिल के अलावा बॉलीवुड की फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। हिंदी पट्टी में भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। उन्हें आखिरी बार 'अतंरगी रे' में देखा गया था। वहीं ऐश्वर्या की बात करें तो वह भी अपने पिता रजनीकांत की तरह ही फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखती हैं। अब तक वह 'थ्री' और 'वाई राजा वाई' जैसी तमिल फिल्मों का निर्देशन कर चुकी हैं।