Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Dhanush Aishwaryaa: south actor dhanush congratulate Aishwaryaa Rajinikanth for new song payali ex-wife gave such a reaction
{"_id":"6234e375a162b804cb10bb21","slug":"dhanush-aishwaryaa-south-actor-dhanush-congratulate-aishwaryaa-rajinikanth-for-new-song-payali-ex-wife-gave-such-a-reaction","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dhanush Aishwaryaa: तलाक के बाद पहली बार धनुष ने ऐश्वर्या रजनीकांत के लिए किया पोस्ट, पूर्व पत्नी ने दी ऐसी प्रतिक्रिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dhanush Aishwaryaa: तलाक के बाद पहली बार धनुष ने ऐश्वर्या रजनीकांत के लिए किया पोस्ट, पूर्व पत्नी ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 19 Mar 2022 01:24 AM IST
सार
इस साल की शुरुआत में ही सोशल मीडिया पर अपने अलग होने की खबर देकर सबको चौंकाने वाले साउथ अभिनेता धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत तलाक के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
धनुष, ऐश्वर्या
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इस साल की शुरुआत में ही सोशल मीडिया पर अपने अलग होने की खबर देकर सबको चौंकाने वाले साउथ अभिनेता धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत तलाक के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। हालांकि, एक- दूसरे से अलग होने के बाद भी ऐश्वर्या और धनुष आपस में एक अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों को ही साउथ के पावर कपल में से एक माना जाता था, लेकिन इनकी तलाक की खबर सुनकर कोई हैरान रह गया।
2 of 5
धनुष और ऐश्वर्या
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी बीच हाल ही में सोशल मीडिया पर धनुष और ऐश्वर्या एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, दोनों ने ट्विटर पर ट्वीट कर एक- दूसरे से बातचीत की, जिसे लेकर साउथ यह दोनों सितारे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में ऐश्वर्या रजनीकांत का गाना पयानी रिलीज हुआ है, जिस पर वह काफी समय से काम कर रही थी।
3 of 5
अभिनेता धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या
- फोटो : Instagram
ऐश्वर्या के नए गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसे काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। अपनी पूर्व पत्नी के इस गाने को मिली प्रतिक्रिया पर खुश होकर धनुष ने भी ऐश्वर्या को बधाई दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर धनुष के इस बधाई मैसेज ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
धनुष. ऐश्वर्या
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या को बधाई देते हुए धनुष में ट्वीट किया, पयानी गाने के लिए आपको बधाई, मेरी दोस्त। अपनी पूर्व पत्नी को दोस्त संबोधित कर धनुष ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। ऐसे में धनुष के इस प्यारे से बधाई संदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए ऐश्वर्या ने भी जवाब दिया। ऐश्वर्या ने धनुष के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, शुक्रिया धनुष।
विज्ञापन
5 of 5
धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत
- फोटो : instagram
गौरतलब है कि धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने 17 जनवरी 2022 को एक- दूसरे से अलग होने की जानकारी दी थी। दोनों ने ही सोशल मीडिया पर एक ज्वाइंट स्टेटमेंट शेयर कर इस बारे में सभी को बताया था। अपने इस स्टेटमेंट में उन्होंने लिखा- 18 साल का साथ रहा, जिसमें हम दोस्त, कपल और पेरेंट्स बन कर रहे हैं। लेकिन आज हमारे रास्ते अलग हो रहे हैं। ऐश्वर्या और मैं एक कपल के तौर पर अलग हो रहे हैं। कृपया हमारे फैसले का सम्मान करें और हमें निजता दे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।