साउथ सुपरस्टार धनुष जल्द ही अपनी नई फिल्म लेकर दर्शकों के बीच आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम 'कैप्टन मिलर' है। फिल्म का टीजर शनिवार (दो जुलाई) को रिलीज किया गया। टीजर के साथ ही अब इस फिल्म में धनुष के लुक से भी पर्दा उठ गया है। टीजर में एक्टर बाइक पर सवार मुंह पर कपड़ा बांधे नजर आ रहे हैं। यह एक पीरियड फिल्म है जिसे 1930-40 के दशक के इर्द-गिर्द बुना गया है। तमिल के अलावा धनुष उत्तर भारत में भी काफी लोकप्रिय हैं। हिंदी पट्टी में भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। यही वजह है कि हिंदी भाषी लोगों को भी कैप्टन मिलर का बेसब्री से इंतजार है।
Dhanush: 'कैप्टन मिलर' में धनुष के दमदार लुक ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, महज एक घंटे में मिले इतने लाख व्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस फिल्म में धनुष का किरदार पूरी तरह से काल्पनिक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में धनुष जबरदस्त एक्शन करते नजर आने वाले हैं। इस बारे में फिल्म के डायरेक्टर अरुण माथेश्वरण ने कहा, 'जब मैंने फिल्म की कहानी लिखनी शुरू की तो मेरे दिमाग में कोई नहीं था, फिल्म आधी लिखने के बाद मुझे लगा कि धनुष इस भूमिका के लिए एकदम सही होंगे। मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से पसंद करता हूं।' बता दें कि इस फिल्म में धनुष तीन अलग-अलग लुक में नजर आने वाले हैं। माथेश्वरण ने बताया कि फिल्म में मिलर के अलावा धनुष के दो और नाम होंगे।
इस फिल्म की शूटिंग देश भर के रियल लोकेशन पर होगी। इस बारे में फिल्म के डायरेक्टर ने बताया कि धनुष की इस नई फिल्म को तमिल भाषा में शूट किया जाएगा, लेकिन इसे 'केजीएफ' और 'पुष्पा' जैसी कई भाषाओं में डब और रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है। डायरेक्टर के मुताबिक फिल्म की कहानी ऐसी है जिससे दुनियाभर के दर्शक इसे जुड़ा हुआ महसूस करेंगे।'
इस फिल्म को लेकर एक्टर धनुष भी काफी एक्साइटेड हैं। इसका टीजर उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। 1 मिनट के इस टीजर पर अब तक तीन लाख 97 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, इस पर धनुष के फैंस जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। ज्यादातर फैंस उनके इस टीजर पर फायर इमोजी शेयर कर रहे हैं।