{"_id":"5aa11c884f1c1b2d068ba5fc","slug":"dhanush-starrer-film-vada-chennai-first-look-has-been-released","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बड़े परदे पर दमदार वापसी कर रहे हैं रजनीकांत के दामाद, जबरदस्त है फर्स्ट लुक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बड़े परदे पर दमदार वापसी कर रहे हैं रजनीकांत के दामाद, जबरदस्त है फर्स्ट लुक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 09 Mar 2018 07:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत जहां एक तरफ राजनीति में एंट्री कर रहे हैं वहीं उनके दामाद फिल्मों में अपना जलवा दिखाने में व्यस्त हैं। रजनीकांत के दामाद यानि धनुष इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वदाचेन्नई' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है।
फिल्म के इस पोस्टर में साफ नजर आ रहा है कि धनुष पुलिस वैन में खड़े हैं और मुस्कुरा रहे हैं। इस फिल्म में रजनीकांत की बेटी और धनुष की पत्नी ऐश्वर्या भी नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि धनुष और ऐश्वर्या फिल्म में एक दूसरे के खिलाफ होंगे। धनुष इस फिल्म में 'अनबु' का किरदार निभाते नजर आएंगे जिसका मतलब होता है प्यार। वहीं ऐश्वर्या 'पद्मा' का किरदार करेंगी।
#vadachennai first look !! #அன்பு it’s not just his name. pic.twitter.com/22J4wOOSkH
— Dhanush (@dhanushkraja) March 8, 2018
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार धनुष इस फिल्म में एक नेशनल कैरम प्लेयर का किरदार निभाएंगे, जो सबसे बड़ा प्लेयर बनना चाहता है। फिल्म 'वदाचेन्नई' पूरी तरह से राजनीतिक और सामजिक मुद्दों के जुड़ी हुई फिल्म है। फिल्म के पोस्टर के बाद धनुष के फैंस के बीच इस फिल्म को देखने की उत्सुकता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म 'वदाचेन्नई' के जून में रिलीज होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म बड़े बजट की फिल्म है। महंगा बजट होने के कारण इस फिल्म को बनाने में काफी समय लगा है। खास बात यह है कि 'वदाचेन्नई' का निर्देशन खुद धनुष ने किया है वहीं गीत संतोष नारायणन ने दिया है।
#vadachennai #anbu pic.twitter.com/G4WQjPNYm9
— Dhanush (@dhanushkraja) March 8, 2018