फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suniel Shetty: सुनील शेट्टी का मेहुल चौकसी के नोटिस पर पलटवार, डरें वो जो फरार हैं हम तो भारत में हैं

Thu, 17 Nov 2022 06:16 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Thu, 17 Nov 2022 06:16 PM IST
विज्ञापन
dharavi bank web series actor Suniel Shetty reacts to Mehul Choksi notice on film File No 323
धारावी बैंक वेब सीरीज इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सुनील शेट्टी की पहली वेब सीरीज 'धारावी बैंक' 19 नवंबर 2022 से एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रही है। आज मुंबई में इस सीरीज को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जहां पर सुनील शेट्टी के अलावा सीरीज की बाकी स्टारकास्ट मौजूद थी। इस दौरान सुनील शेट्टी ने बताया कि ओटीटी पर काम करना उनके लिए स्कूल जाने जैसा है। इसके साथ ही उन्होंने 'हेरा फेरी 3' के बारे में बात किया और बताया कि जल्द ही फिल्म के निर्माता से मिलकर यह जानने की कोशिश करेंगे कि उनके और अक्षय कुमार के बीच क्या हेरा फेरी चल रही है। सुनील शेट्टी ने मेहुल चौकसी के भेजे गए नोटिस के बारे में भी खुलकर बात की।  

dharavi bank web series actor Suniel Shetty reacts to Mehul Choksi notice on film File No 323
धारावी बैंक वेब सीरीज इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वेब सीरीज 'धरावी बैंक' के जरिए सुनील शेट्टी डेब्यू करने जा रहे हैं। सुनील शेट्टी कहते है, 'पहली बार ओटीटी पर काम करना मेरे लिए स्कूल में जाने जैसा अनुभव रहा है। आज मैं यह बात कह सकता हूं कि सात आठ सालों के बाद मुझे ढंग का किरदार मिला है जैसा किरदार मैं करना चाहता था।' बातें कि सुनील शेट्टी 'धारावी बैंक' में थलाइवन की भूमिका निभा रहे हैं। असल में थलाइवन साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत को कहा जाता है। रजनीकांत से अपनी तुलना किए जाने पर सुनील शेट्टी कहते हैं, 'मैं तो सीरीज में थलाइवन का किरदार निभा रहा हूं। असल जिंदगी में लोग मुझे अन्ना कहते हैं, इसी मैं खुश हूं। अन्ना का मतलब बड़ा भाई होता है,जबकि थलाइवन एक समूह का मसीहा होता है और वो रजनीकांत सर हमेशा रहेंगे।'

dharavi bank web series actor Suniel Shetty reacts to Mehul Choksi notice on film File No 323
धारावी बैंक वेब सीरीज स्टार कास्ट क्रू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'हेरा फेरी 3' को लेकर इंडस्ट्री में कई तरह की बातें हो रही हैं। इस बारे में जब सुनील शेट्टी से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं 'धरावी बैंक' के प्रमोशन में इतना बिजी हूं कि 'हेरा फेरी' में क्या हेरा फेरी हो रहा है पता ही नहीं चला।  20 नवंबर के बाद फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला से मिलकर पूछूंगा कि आपके और अक्षय कुमार के बीच क्या हेरा फेरी चल रही है। मैं चाहूंगा हेरा फेरी ना हो,बल्कि हेरा फेरी बनें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
dharavi bank web series actor Suniel Shetty reacts to Mehul Choksi notice on film File No 323
धारावी बैंक सीरीज कास्ट क्रू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सुनील शेट्टी विजय माल्या की बायोपिक 'फाइल नंबर 323'  में एक खास किरदार निभा रहे हैं,अभी से फिल्म विवादों में फंसती नजर आ रही है। इस फिल्म के खिलाफ मेहुल चौकसी ने आपत्ति जताई है, उन्होंने फिल्म के निर्माता के खिलाफ नोटिस जारी किया है । इस बारे में सुनील शेट्टी से पूछने पर सुनील शेट्टी ने कहा, 'इसका जवाब तो हमारे फिल्म के निर्माता देंगे, लेकिन इसमें हमें डरने की क्या जरूरत है, डरे वो लोग जो फरार हैं हम तो भारत में ही हैं।

विज्ञापन
dharavi bank web series actor Suniel Shetty reacts to Mehul Choksi notice on film File No 323
सुनील शेट्टी - फोटो : Instagram

सुनील शेट्टी कहते हैं, 'कोविड  के दौरान अपने बच्चे और परिवार के साथ काफी वक्त बिताया और इस दौरान यह जानने की कोशिश की क्या अच्छा चल रहा और क्या खराब चल रहा है? इस दौरान समझ में आया कि यंग टैलेंट पर पैसा लगाया जाए तो अगर नुकसान भी हुआ तो आप इस काबिल रहेंगे कि दोबारा खड़ा हो सकें। अगर आप के अच्छे कंटेंट और अच्छे एक्टर हों और आप की अच्छी टीम हो तो आप कभी फेल नहीं हो सकते हैं।  आज भी कहीं जाओ तो दर्शकों का मुझे बहुत प्यार मिलता है,लेकिन कुछ गलत फिल्में करके मैंने अपने दर्शकों के साथ चीटिंग की। अब मुझे अपनी गलतियां सुधारनी है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed