{"_id":"5ead53dec00200659f7f536e","slug":"dharmendra-and-hema-malini-love-story-on-their-wedding-anniversary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली पत्नी को तलाक न देना पड़े इसलिए धर्मेंद्र ने इस्लाम अपनाकर की थी हेमा मालिनी से शादी, सेट पर हुआ था प्यार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहली पत्नी को तलाक न देना पड़े इसलिए धर्मेंद्र ने इस्लाम अपनाकर की थी हेमा मालिनी से शादी, सेट पर हुआ था प्यार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 02 May 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Dharmendra And Hema Malini
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कही जाने वालीं हेमा मालिनी और हीमैन धर्मेंद्र की आज शादी की सालगिरह है। दोनों की लवस्टोरी की चर्चा आज भी बॉलीवुड में होती है। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है और उनकी जोड़ी को ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन काफी पसंद किया जाता रहा है। दोनों की शादी को आज 40 साल पूरे हो गए। आज ही के दिन धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी।
2 of 5
Dharmendra And Hema Malini
- फोटो : इंस्टाग्राम
दोनों ने ‘सीता और गीता’, ‘शोले’ और ‘राजा रानी’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में दीं साथ ही एक दूसरे को अपना दिल भी दे दिया। धर्मेंद्र को हेमा मालिनी से प्यार साल 1970 में फिल्म 'तुम हसीं मैं जवां' के सेट पर हुआ था। धर्मेंद्र तब शादी शुदा थे लेकिन प्यार के आगे किसका बस चलता है। धर्मेंद्र अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर से भी अलग नहीं होना चाहते थे और हेमा मालिनी को भी नहीं छोड़ना चाहते थे।
3 of 5
Dharmendra And Hema Malini
- फोटो : इंस्टाग्राम
हेमा के घरवाले दोनों के रिश्ते के खिलाफ थे। कई सारी परेशानियों के बाद उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाकर शादी कर ली ताकि धर्मेंद्र को प्रकाश कौर को तलाक ना देना पड़े। धर्मेंद्र की पहली पत्नी से उन्हें चार बच्चे हैं- दो बेटे सनी देओल, बॉबी देओल और दो बेटियां- अजीता और विजेता देओल।कहते हैं हेमा मालिनी पहले धर्मेंद्र को कोई भाव नहीं देती थीं लेकिन उनका प्यार देखने के बाद हेमा ने घुटने टेक दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बॉलीवुड
- फोटो : file
1976 में एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में हेमा ने कहा था कि वो धर्मेंद्र की पत्नी प्रकाश कौर को बहुत पसंद करती हैं। लेकिन धर्मेंद्र के बिना नहीं रह सकतीं। वहीं धर्मेंद्र समझ नहीं पा रहे थे कि पत्नी के होते हुए दूसरी शादी कैसे करें। क्योंकि प्रकाश कौर, धर्मेंद्र को तलाक देने को तैयार नहीं थीं। आखिरकार हेमा और धर्मेंद्र ने वो फैसला लिया जो वो कभी नहीं लेना चाहते थे। दोनों ने इस्लाम धर्म कबूल कर शादी करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
5 of 5
Dharmendra And Hema Malini
- फोटो : इंस्टाग्राम
शादी के बाद 1981 में प्रकाश कौर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि हेमा ने जो कुछ किया वो अच्छा नहीं किया। अगर हेमा की जगह वो होतीं तो ऐसा कभी नहीं करतीं। आज हेमा मालिनी और धर्मेंद्र अपनी मैरिड लाइफ में काफी खुश हैं। दोनों की दो बेटियां एशा देओल और अहाना देओल हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।