पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Satyajit Ray Birthday: सत्यजीत रे की फिल्मों में काम करने की अमिताभ बच्चन की थी दिली इच्छा, इस वजह से कभी ना पूरा हो सका सपना

Sat, 02 May 2020 03:58 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 02 May 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
Satyajit Ray birthday special he never did work with Amitabh   Bachchan because he was Expensive actor
सत्यजीत रे बर्थडे - फोटो : file photo

भारतीय सिनेमा को नया रंग और पहचान देने वाले दिग्गज निर्देशक सत्यजीत रे ने दुनियाभर में ख्याति बटोरी। सत्यजीत रे भारतीय सिनेमा के एकमात्र ऐसे पुरोधा हैं, जिन्होंने पद्मश्री से पद्म विभूषण तक और ऑस्कर अवार्ड से लेकर दादासाहेब फाल्के पुरस्कार समेत 32 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार हासिल किए। सत्यजीत रे ने कई शानदार कलाकारों के साथ बेहतरीन फिल्में बनाईं। दो मई को उनका जन्मदिन होता है। ऐसे में हम आपको सत्यजीत रे और अमिताभ बच्चन से जुड़ा एक किस्सा बताते हैं।

Satyajit Ray birthday special he never did work with Amitabh   Bachchan because he was Expensive actor
सत्यजीत रे बर्थडे - फोटो : file photo

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की दिली इच्छा थी की सत्यजीत रे उन्हें अपनी फिल्मों में लें, लेकिन बिग बी की ये इच्छा दिल में ही रह गई। दरअसल सत्यजीत रे अमिताभ बच्चन को अपनी फिल्मों में इसलिए नहीं लेते थे क्योंकि वह काफी महंगे कलाकारों में से एक थे। अभिनेत्री जया बच्चन भी चाहती थीं कि सत्यजीत रे अमिताभ बच्चन को अपनी फिल्मों में लें लेकिन उन्होंने कभी ऐसा नहीं किया। 

Satyajit Ray birthday special he never did work with Amitabh   Bachchan because he was Expensive actor
सत्यजीत रे बर्थडे - फोटो : file photo

इस बात की खुलासा सत्यजीत रे की पत्नी बिजोया ने अपनी किताब 'माणिक एंड आई' किया है। 1992 में सत्यजीत रे के निधन तक लिखी गई उनकी निजी डायरी पर आधारित इस किताब को पेंग्विन इंडिया ने प्रकाशित किया है। बिजोया ने अपनी किताब में लिखा है, 'जया बच्चन ने मुझे बताया कि अमिताभ, माणिक (सत्यजीत) के साथ उनकी किसी भी बंगाली फिल्म में काम करने के इच्छुक हैं। इस पर सत्यजीत मुस्कराए और बोले कि पहले मुझे अच्छा काम करने दो, तभी मैं दूसरी फिल्म के बारे में सोच सकता हूं। मैंने अमिताभ के साथ फिल्म करने की कई बार सोची, लेकिन बहुत महंगे कलाकारों में से एक हैं। हमारी बंगाल फिल्म इंडस्ट्री के पास इतना पैसा नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Satyajit Ray birthday special he never did work with Amitabh   Bachchan because he was Expensive actor
सत्यजीत रे बर्थडे - फोटो : file photo

किताब में आगे लिखा, 'इस पर जया बच्चन ने तुरंत कहा कि आप ऐसा मत कहिए। आपके साथ काम करना काफी सम्मान की बात है और मुझे यकीन है कि वह आपसे इतने पैसों की मांग नहीं करेंगे'। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन और सत्यजीत रे पहली बार करीब फिल्म 'शतरंज के खिलाड़ी' से आए। इस फिल्म में अमिताभ ने कहानी कथन में अपनी आवाज दी थी। आपको बता दें कि सत्यतीज रे की फिल्में अक्सर कम बजट की ही होती थी।

विज्ञापन
Satyajit Ray birthday special he never did work with Amitabh   Bachchan because he was Expensive actor
सत्यजीत रे बर्थडे - फोटो : file photo

सत्यजीत रे की पत्नी बिजोया ने किताब में अपनी प्रेम कहानी के किस्सों को भी लिखा है। साथ ही बताया कि उन्होंने सत्यजीत रे से कैसे शादी की थी। सत्यजीत रे का जन्म कलकत्ता के बंगाली रॉय परिवार में हुआ था। अंग्रेज जिस तरह ठाकुर का उच्चारण 'टैगोर' करते थे, उसी तरह रॉय को 'रे' कहते थे। इसलिए लोग उन्हें सत्यजीत रे कहने लगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed