फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धर्मेंद्र के जन्मदिन से लेकर 'जीरो' तक, मनोरंजन जगत की ये हैं 5 बड़ी खबरें

Sat, 08 Dec 2018 08:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 08 Dec 2018 08:54 AM IST
विज्ञापन
dharmendra birthday to zero promotion here top 5 news
Dharmendra

धर्मेंद्र का जन्मदिन आज


एक्टर धर्मेंद्र 83 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 8 दिसम्बर 1935 को पंजाब के फगवाड़ा में हुआ था। उनका पूरा नाम धरम सिंह देयोल है। धर्मेन्द्र की पढ़ाई फगवाड़ा के आर्य हाई स्कूल और रामगढ़िया स्कूल में हुई। वे सिर्फ मैट्रिक तक की पढ़ाई कर पाए थे। धर्मेन्द्र की बुआ के बेटे वीरेंदर पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार और प्रोड्यूसर-डायरेक्टर थे। धर्मेंद्र ने फिल्मफेयर की तरफ से आयोजित टैलेंट हंट प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और कई प्रतिभाशाली लोगों को पीछे छोड़कर जीत हासिल की। धर्मेंद्र ने 1960 में 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' फिल्म से अभिनय की शुरूआत की लेकिन उन्हें पहचान मिली फिल्म 'फूल और पत्थर' से। यह उनके करियर की पहली हिट फिल्म थी।

पढ़ें: B'Day SPL: धर्मेंद्र ने 83वें जन्मदिन पर खोला जीवन का सबसे बड़ा राज, फैन्स को दिया तोहफा 

dharmendra birthday to zero promotion here top 5 news
bigg boss - फोटो : bigg boss
वीकेंड का वॉर में भड़के सलमान
बिग बॉस में शुक्रवार को वीकेंड का वॉर शुरू हुआ। ऐसे में सलमान खान इस बार पूरी तैयारी के साथ शो में उतरे और घर के एक-एक सदस्य की जमकर क्लास ली। सलमान खान ने रोहित को साफ-साफ कह दिया कि वह अपनी हद में रहकर ही बात करें। इस दौरान सलमान ने सुरभि, करणवीर और रोहित को भी लताड़ लगाई।

पढ़ें: बिग बॉस: पूरे शो में भड़के हुए नजर आए सलमान खान, ली एक-एक कंटेस्टेंट की जमकर क्लास
 
dharmendra birthday to zero promotion here top 5 news
shah rukh khan - फोटो : zero

अबू धाबी में 'जीरो' का प्रमोशन
शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म जीरो के प्रमोशन में जुट गए हैं। वो इन दिनों खाड़ी देशों में घूम रहे हैं। अबू धाबी में फिल्म का प्रचार करने के बाद शाहरुख सड़क के रास्ते मस्कट पहुंचे। शाहरुख ने अपनी गाड़ी से एक वीडियो संदेश भी मस्कट वालों को भेजा। मस्कट पहुंचने पर वहां शाहरुख की दीवानगी पूरे उफान पर देखी गई। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी जीरो में शाहरुख के साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं।

पढ़ें: 'जीरो' रिलीज से पहले मस्कट पहुंचे शाहरुख, फैंस के साथ जमकर की मस्ती, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
dharmendra birthday to zero promotion here top 5 news
Avengers
लॉन्च हुआ एवेंजर्स का ट्रेलर
रॉबर्ट डॉउनी स्टारर हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स 4 का ट्रेलर लांच हो गया है। 2 मिनट 25 सेकेंड के इस ट्रेलर में डॉउनी शुरू के दो सीन में ही नजर आ रहे हैं। पहले ट्रेलर 5 दिसंबर को रिलीज किया जाना था। ट्रेलर की तारीख बदलने का कारण अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जी एच वाशिंगटन बुश का अंतिम संस्कार है। उनकी मौत 30 नवबंर को हुई थी और 5 दिसंबर को अंतिम संस्कार होना था।।

पढ़ें: एवेंजर्स 4 का ट्रेलर लांच, इस बार बड़ी मुसीबत में फंसे 'आयरन मैन' एक्टर
विज्ञापन
dharmendra birthday to zero promotion here top 5 news
taimur - फोटो : amar ujala

तैमूर के जन्मदिन की तैयारियां
सैफ और करीना के लाडले तैमूर के जन्मदिन की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। आने वाले 20 दिसंबर को तैमूर दो साल के होने वाले हैं। इसके लिए सैफ और करीना ने बर्थडे पार्टी का प्लान बनाया है। बता दें कि पिछले साल तैमूर ने अपना जन्मदिन गुड़गांव स्थित पटौदी पैलेस में मनाया था।

पढ़ें: शाही तरीके से सैफीना मनाएंगे तैमूर का दूसरा जन्मदिन, इस खास जगह हो रही तैयारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed