फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dharmendra: जब गुस्से में अपने पिता का गिरहबान पकड़ बुरा भला कहने लगे थे धर्मेंद्र, आज भी है हीमैन को पछतावा

Thu, 08 Dec 2022 07:24 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 08 Dec 2022 07:24 AM IST
विज्ञापन
Dharmendra Birthday when He Man of Bollywood grabbed his father neck in anger actor still regret that day
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र उन कलाकारों में से हैं, जिन्होंने अपने शानदार अभिनय से लोगों के दिलों पर राज किया है। अपने हर किरदार से अमिट छाप छोड़ने वाले धर्मेंद्र आज अपना 86वां जन्मदिन मना रहे हैं। धर्मेंद्र जिनता अपने फिल्मी करियर को लेकर चर्चा में रहे हैं, उससे ज्यादा अभिनेता की निजी जिंदगी ने लाइमलाइट बटोरी हैं। अभिनेता अपनी लव लाइफ ही नहीं नशे की आदत के चलते भी चर्चा में रहते थे। आज धर्मेंद्र के जन्मदिन के मौके पर हम आपको अभिनेता के नशे की आदत से जुड़े एक किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे उन्होंने खुद ही सुनाया था।

Dharmendra Birthday when He Man of Bollywood grabbed his father neck in anger actor still regret that day
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

8 दिसंबर 1985 को जन्मे धर्मेंद्र का असली नाम धरम सिंह देओल है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1960 में फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से की थी। इसके बाद अभिनेता ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया और अपनी एक अलग पहचान बना ली। अपने जमाने के वे ऐसे अभिनेता थे, जिनपर लड़कियां मरती थीं। वहीं, साल 1970 के दशक में अभिनेता को दुनिया के सबसे हैंडसम पुरुष का भी आवर्ड मिल चुका है। धर्मेंद्र नशे के शौकीन थे और ऐसे में शोले की शूटिंग के दौरान वह अपने साथ अक्सर बीयर रखा करते थे। अभिनेता रोज घर में नशे की हालत में पहुंचते थे, लेकिन एक दिन उन्होंने अपने पिता के साथ ऐसी हरकत कर दी, जिसे याद कर आज भी उन्हें पछतावा होता है। तो चलिए जानते हैं अभिनेता से जुड़ा यह दिलचस्प किस्सा...

Bollywood: 2023 में धमाल मचाएंगी ये नई जोड़ियां, शाहरुख खान के साथ नयनतारा तो कृति संग दिखेंगे ‘बाहुबली’

Dharmendra Birthday when He Man of Bollywood grabbed his father neck in anger actor still regret that day
धर्मेंद्र अपने पिता और बेटे सनी देओल के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

एक बार धर्मेंद्र ने इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि जब वह शराब का सेवन करते थे, तो अक्सर अपने घर नशे की हालत में पहुंचते थे। ऐसे में वह अपने नौकर को पहले से ही कह जाते थे कि रात में उनके आने के बाद दरवाजे को शांतिपूर्वक खोल दें, ताकि किसी को उनके आने का पता न चल सके। लेकिन एक बार जब वह नशे में घर वापस आए तो घर के दरवाजे बंद थे। उन्होंने कई बार नौकर को पुकारा लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला, जिसे देखकर उनका खून खौल गया।

IMDb Stars 2022: ‘केजीएफ 2’ के सितारे की घनघोर बेइज्जती, आईएमडीबी के लोकप्रिय सितारों की सूची में आखिरी स्थान!

विज्ञापन
विज्ञापन
Dharmendra Birthday when He Man of Bollywood grabbed his father neck in anger actor still regret that day
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता के काफी देर तक इंतजार करने के बाद उनके ड्राइंग रूम का दरवाजा खुला, जिसमें अंधेरा था। धर्मेंद्र काफी गुस्से में थे और उन्होंने अंधेरे में ही उस शख्स का गिरहबान पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने कहा, मैंने तुझे कहा था ना कि मेरे कमरे का दरवाजा खुला रखना। तुने ये दरवाजा क्यों खोला? अब जाकर मेरे कमरे का दरवाजा खोल। अभिनेता के इतना कहते ही उस शख्स ने उनका हाथ झटका और गिरहबान को पकड़कर उनकी मां के कमरे की ओर रोशनी में ले गया, जहां उन्होंने देखा कि वो कोई नौकर नहीं उनके पिता थे। अपने पिता को देखकर धर्मेंद्र काफी शर्मिंदा हुए। उन्होंने अपने पिता ने माफी मांगी और घर समय पर आने का वादा किया। आज भी अभिनेता इस बात को याद कर निराश हो जाते हैं।

KBC 14: हॉट सीट पर बैठी 11 साल की कंटेस्टेंट से परेशान हुए अमिताभ बच्चन! बोले- आपने हमारी बोलती बंद कर दी
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed