सब्सक्राइब करें

Dharmendra: धर्मेंद्र ने बेटे बॉबी और बहू तान्या को कहा 'डार्लिंग किड्स'; शादी की सालगिरह पर दी शुभकामनाएं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 30 May 2025 09:21 PM IST
सार

Bobby Deol Tanya Wedding Anniversary: बॉलीवुड के ही मैन धर्मेंद्र ने आज अपने बेटे बॉबी देओल और अपनी बहू तान्या को एक पोस्ट के जरिए शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दीं।
 

विज्ञापन
Dharmendra Calls Bobby Deol Tanya Darling Kids Happy Wedding Anniversary Sunny reacts love you papa
बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम
धर्मेंद्र ने आज सोशल मीडिया पोस्ट पर बॉबी देओल और बहू तान्या की शादी की एक खास तस्वीर शेयर की है और साथ ही उन्हें शादी की सालगिरह पर एक भावुक नोट भी लिखा है। धर्मेंद्र की इस पोस्ट पर सनी देओल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। धर्मेंद्र के बाद बॉबी ने भी अपनी पत्नी को वेडिंग एनीवर्सरी की बधाई देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।

 
Trending Videos
Dharmendra Calls Bobby Deol Tanya Darling Kids Happy Wedding Anniversary Sunny reacts love you papa
बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम@iambobbydeol
धर्मेंद्र का पोस्ट
धर्मेंद्र ने आज इंस्टाग्राम पर बॉबी देओल और तान्या की शादी की एक तस्वीर शेयर की और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'मेरे प्यारे बच्चों को शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं। जीवन में ढ़ेर सारी खुशियां पाओ। इस बेहद खास दिन का आनंद।' धर्मेंद्र की इस पोस्ट पर सनी देओल ने लाल दिल वाले इमोजी बरसाएं हैं। वहीं धमेंद्र की इस पोस्ट पर बॉबी देओल ने लिखा, 'लव यू पापा।' इस पोस्ट पर विंदू दारा सिंह ने लिखा, 'बॉब और तानिया को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)


विज्ञापन
विज्ञापन
Dharmendra Calls Bobby Deol Tanya Darling Kids Happy Wedding Anniversary Sunny reacts love you papa
बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम@iambobbydeol
बॉबी का पोस्ट
धर्मेंद्र की इस पोस्ट के बाद बॉबी ने भी पत्नी तान्या को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। इस शानदार तस्वीर के साथ बॉबी ने कैप्शन में लिखा, 'हे मेरे प्यार, शादी की सालगिरह मुबारक। हमेशा तुम्हारा।' बॉबी की इस पोस्ट पर एक्टर दर्शन कुमार ने लिखा, 'एक खूबसूरत जोड़े को शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं।' वहीं कई फैंस ने भी जमकर कमेंट किए हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)



 
Dharmendra Calls Bobby Deol Tanya Darling Kids Happy Wedding Anniversary Sunny reacts love you papa
बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम@iambobbydeol
फैंस के कमेंट्स
धर्मेंद्र और बॉबी की इस पोस्ट पर कई फैंस ने कमेंट्स कर उन्हें वेडिंग एनीवर्सरी की बधाई दी है। एक फैन ने लिखा, 'शादी की सालगिरह मुबारक बॉबी सर, ढ़ेर सारा प्यार भगवान दोनों का भला करें', एक और फैन ने लिखा,'हैप्पी एनिवर्सरी बॉबी पाजी।', एक और फैन ने लिखा, 'आप दोनों को शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं सर।' एक और फैन ने लिखा, 'आप दोनों को शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं।'

यह भी पढ़ें: Neetu Kapoor: सादिया खतीब ने नीतू कपूर और रिद्धिमा के साथ शेयर कीं शानदार तस्वीरें, लिखा भावुक नोट

 
विज्ञापन
Dharmendra Calls Bobby Deol Tanya Darling Kids Happy Wedding Anniversary Sunny reacts love you papa
बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम@iambobbydeol
बॉबी देओल और तान्या
बॉबी देओल ने 1996 में तान्या से शादी की थी। उनके दो बेटे हैं, आर्यमन और धरम देओल। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी प्रेम कहानी तब शुरू हुई जब बॉबी ने मुंबई के एक प्रसिद्ध कैफे में तान्या को देखा था। लगभग 10,000 मेहमानों की मौजूदगी में एक भव्य समारोह में उनकी शादी हुई। बॉबी की पत्नी तान्या एक सफल इंटीरियर डिजाइनर और उद्यमी हैं। उन्होंने "जुर्म" और "नन्हे जैसलमेर" जैसी फिल्मों के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन किए हैं।

यह भी पढ़ें: Varun Dhawan: वरुण धवन ने 'है जवानी तो इश्क होना है' के रैप-अप की शानदार तस्वीरें की शेयर, दिखी स्टार कास्ट
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed