{"_id":"675558bad7c7206fcb006fd2","slug":"dharmendra-celebrated-his-happy-birthday-cutting-cake-with-sunny-deol-and-boby-deol-2024-12-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dharmendra Birthday: धर्मेंद्र ने अपने 89वें जन्मदिन पर काटा केक, मनाया बेटे सनी-बॉबी के साथ बर्थ डे का जश्न","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dharmendra Birthday: धर्मेंद्र ने अपने 89वें जन्मदिन पर काटा केक, मनाया बेटे सनी-बॉबी के साथ बर्थ डे का जश्न
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 08 Dec 2024 01:59 PM IST
सार
Dharmendra 89th Birthday: बॉलीवुड दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र आज अपना 89वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस दौरान धर्मेंद्र ने अपने दोनों बेटों के साथ केक काटा और जन्मदिन पर शानदार जश्न मनाया।
विज्ञापन
1 of 5
धर्मेंद्र का जन्मदिन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आज 8 दिसंबर को धर्मेंद्र ने अपना 89वां जन्मदिन मनाया। धर्मेंद्र ने अपने दोनों बेटों सनी देओल और बॉबी देओल के साथ मिलकर केक काटा। उनके जन्मदिन के अवसर पर उनके प्रशंसक भी बेहद उत्साहित दिखे। इस दौरान धर्मेंद्र ने खूब बड़ा बर्थडे केक काटा और खास अंदाज में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया।
2 of 5
धर्मेंद्र का जन्मदिन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र के लिए 8 दिसंबर का दिन बेहद खास रहा। धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब में हुआ था। लीजेंड धर्मेंद्र के बर्थडे का खूमार उनके प्रशंसकों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं दिखा। आज हर कोई उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहा है।
3 of 5
धर्मेंद्र का जन्मदिन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस दौरान धर्मेंद्र अपने प्रशंसकों से घिरे दिखे। धर्मेंद्र ने प्रशंसकों के साथ जमकर तस्वीरें भी खिंचवाईं। धर्मेंद्र के 89वें जन्मदिन पर प्रशंसक बेहद उत्साहित दिखे। उनका यह उत्साह बता रहा है कि वह आज भी धर्मेंद्र को कितना प्यार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
धर्मेंद्र का जन्मदिन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जन्मदिन पर धर्मेंद्र अपने आइकॉनिक लुक में नजर आए। वहीं इस दौरान देओल फैमिली की बॉन्डिंग ने भी प्रशंसकों का दिल जीत लिया। धर्मेंद्र के जन्मदिन पर सनी देओल और बॉबी देओल अपने पिता का हाथ थामे दिखे। इस तस्वीर में धर्मेंद्र के प्रति सनी और बॉबी का प्यार और इज्जत साफ जाहिर हो रही है।
विज्ञापन
5 of 5
धर्मेंद्र का जन्मदिन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं सनी, बॉबी और हेमा मालिनी ने भी धर्मेंद्र को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अनोखे तरीके से जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सनी ने पिता के लिए लिखा, 'हैप्पी बर्थ दे पापा- आई लव यू द मोस्ट।'
सनी देओल के अलावा बॉबी देओल ने भी अपने पिता धर्मेंद्र के जन्मदिन पर प्यारा पोस्ट किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर लिखा, ''जन्मदिन मुबारक हो पापा, आई लव यू।''
धर्मेंद्र के जन्मदिन पर हेमा मालिनी ने भी काफी भावुक पोस्ट किया, जिससे साफ जाहिर हो रहा है वह आज भी धर्मेंद्र से कितना प्यार करती हैं। हेमा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, '''मेरे सपनों के आदमी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। कई साल पहले जब हम पहली बार मिले थे, तब से मैंने तुम्हारा दिल वैसे ही पकड़ रखा है जैसे तुमने मेरा। हम अच्छे और बुरे समय से गुजरे हैं, हमेशा एक साथ रहे हैं, एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार में दृढ़ रहे हैं। मैं आने वाले कई सालों तक आपके आकर्षण से चकित रहने की आशा करती हूं। ईश्वर आपको सदैव अच्छा स्वास्थ्य और प्रसन्नता प्रदान करें।''
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।