फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीद जवान का वीडियो देख भावुक हो गए धर्मेंद्र, सोशल मीडिया पर बोले- 'तुझे नमन करता हूं'

Wed, 29 Jan 2020 11:45 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Wed, 29 Jan 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
dharmendra emotional after watching martyr santosh patil video
धर्मेंद्र - फोटो : social media

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। ही-मैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र असल जिंदगी में काफी भावुक हैं। अब धर्मेंद्र ने एक वीडियो देख सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट किया। 

dharmendra emotional after watching martyr santosh patil video
dharmendra - फोटो : social media

वीडियो में बच्चों की रैली का एक दृश्य है। सबसे आगे खड़े दो बच्चे एक बैनर को पकड़े हुए हैं। इस बैनर पर एक जवान की फोटो लगी है और लिखा है- 'शहीद जवान संतोष पाटिल।' एक बुजुर्ग महिला पूजा की थाली के साथ शहीद जवान को नमन करती हैं। धर्मेंद्र ने इसी वीडियो पर कमेंट किया है। 

dharmendra emotional after watching martyr santosh patil video
dharmendra - फोटो : instagram

बुजुर्ग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो 24 जनवरी को पोस्ट किया गया था। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने इस वीडियो को देखने के बाद लिखा- 'मां तू ही तो है भारत मां। मिट्टी तेरे चरणों की, माथे पे लगाकर तुझे नमन करता हूं मां।' धर्मेंद्र की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने पर्दे पर खुद सेना के जवान का किरदार निभाया है। इनमें 'हकीकत' और 'ललकार' जैसी फिल्में हैं। जवान के किरदार में धर्मेंद्र खूब जचे हैं और दर्शकों का उन्हें ढेर सारा प्यार मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
dharmendra emotional after watching martyr santosh patil video
Dharmendra - फोटो : social media

इससे पहले धर्मेंद्र ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर अपनी मां की तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने एक किस्सा बताया था। किस्सा बताते हुए वह भावुक हो गए थे। धर्मेंद्र ने अपने ट्वीट में लिखा, 'दिल से जुदा हूं...दोस्तों, कह देता हूं, छोटा था। मां से कह बैठा, तू कभी छोड़ के न जाएगी मुझे...तू हमेशा जिंदगा रहेगी। सीने से लिपटा लिया मां कहने लगी, तेरे नाना नानी जिंदा हैं क्या? मैं भी तो, उन बिन जिंदा हूं...'। 

विज्ञापन
dharmendra emotional after watching martyr santosh patil video
Dharmendra - फोटो : social media

फिल्मों की बात करें तो धर्मेंद्र आखिरी बार 'यमला पगला दीवाना फिर से' में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उनके दोनों बेटे सनी देओल और बॉबी देओल भी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' साल 2018 में आई थी। ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। 

टीवी की ये मशूहर अभिनेत्री अस्पताल में भर्ती, फैंस ठीक होने की कर रहे दुआ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed