{"_id":"5fc2000c8ebc3e9bd85a1655","slug":"dharmendra-hema-malini-daughter-ahana-again-blessed-with-twin-babies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की लाडली बेटी दोबारा बनीं मां, दिया जुड़वा बेटियों को जन्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की लाडली बेटी दोबारा बनीं मां, दिया जुड़वा बेटियों को जन्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sat, 28 Nov 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हेमा मालिनी, अहाना देओल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिग्गज अभिनेता धर्मेंन्द्र और उनकी पत्नी हेमा मालिनी के घर खुशखबरी आई है। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी एक बार फिर से नाना- नानी बन गए हैं। ये खुशियां दोनों को दी है उनकी छोटी बेटी अहाना ने। अहाना ने जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया है।
इस बात की जानकारी खुद अहाना ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। अहाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट लिखा, 'हमें बहुत खुशी हो रही यह बताते हुए कि हमारी 2 बेटियां हुई हैं अस्त्रिया और आदिया। 26 नवंबर को दोनों का जन्म हुआ। प्राउड पेरेंट्स अहाना और वैभव वोहरा। एक्साइटेड भाई दारेह वोहरा।'
3 of 5
मथुरा की सांसद हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
अहाना के अलावा खुद हेमा मालिनी ने भी इस खबर को अपने फैंस के साथ साझा किया है। हेमा मालिनी ने भी एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के साथ हेमा ने कैप्शन में लिखा, 'बहुत खुशी हो रही है ये बताते हुए कि मेरी छोटी बेटी ने जुड़वां बेटियों को जन्म दिया है। मैं एक बार फिर से दो एंजल्स अस्त्रिया और आदिया की नानी बनने पर बहुत खुश हूं।'
अहाना और वैभव वोहरा की शादी 2 फरवरी 2014 को हुई थी। शादी के एक साल बाद जून 2015 में अहाना ने एक बेटे को जन्म दिया था। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी अहाना फिल्म इंडस्ट्री से दूर ही रहीं लेकिन अहाना अपनी मां की तरह ही नृत्य में पारंगत हैं और कई डांस परफॉर्मेंसेज करती हैं। अहाना अक्सर लाइम लाइट से भी दूर ही रहती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अहाना देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं मासी बनने पर अहाना की बड़ी बहन और अभिनेत्री ईशा देओल ने भी खुशी जाहिर की है। ईशा ने भी इस नोट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। बता दें कि इसी साल जून में ईशा देओल ने भी बेटी को जन्म दिया है। ईशा ने अपन बेटी का नाम राध्या रखा है। इससे पहले भी ईसा ने एक बेटी को जन्म दिया था। ईशा की पहली बेटी का नाम उन्होंने मिराया रखा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।