अपने अभिनय से हमेशा दर्शकों के दिलों को जीतने वाले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने जिंदगी के बारे में खास बातें बताने के अलावा तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं। इस बार उन्होंने अपनी 45 साल पुरानी फिल्म को याद करते हुए खास वीडियो साझा किए हैं।
45 साल पुरानी अपनी इस फिल्म को धर्मेंद्र ने किया याद, नजर आईं हेमा मालिनी भी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल 45 साल पहले 23 जून 1975 को धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की फिल्म प्रतिज्ञा सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब धर्मेंद्र ने इस फिल्म से जुड़े दो खास वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किए हैं। जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म प्रतिज्ञा से जुड़े इन दोनों वीडियो को धर्मेंद्र ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए हैं।
प्रतिज्ञा फिल्म से जुड़ा धर्मेंद्र ने जो वीडियो साझा किया उसमें फिल्म का एक गाना है। इस गाने में हेमा मालिनी और धर्मेंद्र रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए धर्मेंद्र ने खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मिर्जा, मर्द आशिक.... जिसका नाम साहिबा से पहले लिया जाता है। वरना, हीर रांझा, लैला मजनू तर्तिब कुछ यूं हो जाती है।'
A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam) on
वहीं धर्मेंद्र ने फिल्म प्रतिज्ञा से जुड़ा एक अलग वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में प्रतिज्ञा फिल्म से जुड़े उस सीन को दिखाया गया जब धर्मेंद्र अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों को निशाना लगाना सिखाते हैं और पीछे से हेमा मालिनी निशाना लगा देती हैं। जिसके बाद धर्मेंद्र हेमा मालिनी ने सवाल जवाब करने लगते हैं।
A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam) on
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को साझा करते हुए धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा, 'उम्मीद है कि आप लोगों को पसंद आएगा।' सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की सुपरहिट फिल्म प्रतिज्ञा के यह दोनों वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन दोनों कलाकारों के फैंस भी इन वीडियो को खूब पसंद भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म प्रतिज्ञा ने धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के अलावा अजीत और कैस्टो मुखर्जी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे।
पढ़ें: आरडी बर्मन के बुरे दौर को लेकर एक शख्स ने जावेद अख्तर से पूछा ऐसा सवाल, अब गीतकार ने दिया ये जवाब