फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किम शर्मा ने विशाल ददलानी को इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, KISS करते हुए तस्वीरें हुईं थीं वायरल

Sun, 28 Jun 2020 05:04 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 28 Jun 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
Kim Sharma Wishes Vishal Dadlani Birthday Users wonder if the two are dating
किम शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

'मोहब्बतें' फिल्म में अपनी मासूमियत से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली अभिनेत्री किम शर्मा और संगीतकार विशाल ददलानी की दोस्ती इन दिनों सुर्खियों में है। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ देखा जाता है। आज विशाल का जन्मदिन है और इस खास मौके को किम ने अपने मैसेज से और भी खास बना दिया है।

Kim Sharma Wishes Vishal Dadlani Birthday Users wonder if the two are dating
किम शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

किम ने विशाल के साथ अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में वह विशाल के साथ बेहद खुश दिखाई दे रही हैं। इसके साथ किम ने लिखा- 'मैं जल्द ही तुम्हारे साथ कॉफी पीना चाहती हूं।' 

Kim Sharma Wishes Vishal Dadlani Birthday Users wonder if the two are dating
विशाल ददलानी, किम शर्मा - फोटो : instagram

इससे पहले सिंगर विशाल ददलानी और किम शर्मा की किस करते हुए तस्वीरें वायरल हुई थीं। दोनों की साथ में आई तस्वीरों को देखने के बाद एक फैंस ने पूछा था- आप लोग एक दूसरे के साथ बहुत अच्छे लग रहे हैं। क्या आप एक दूसरे को डेट कर रहे हैं? हालांकि इस बारे में किम और विशाल ने अभी तक कुछ नहीं कहा है। लेकिन फैंस को लगता हा कि दोनों के बीच कुछ जरूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kim Sharma Wishes Vishal Dadlani Birthday Users wonder if the two are dating
किम शर्मा और हर्षवर्धन राणे

बता दें किम इससे पहले 'सनम तेरी कसम' एक्टर हर्षवर्धन राणे के साथ रिलेशन में थीं। किम की हर्ष को किस करते हुए तस्वीरें भी खूब वायरल हुईं थीं। इससे पहले दोनों बाइक राइड से लेकर हॉलीडे तक साथ ही नजर आते थे। लेकिन ब्रेकअप के बाद दोनों को साथ नहीं देखा गया।

विज्ञापन
Kim Sharma Wishes Vishal Dadlani Birthday Users wonder if the two are dating
किम शर्मा
किम शर्मा की बात करें तो वह बड़े परदे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं लेकिन अपने अफेयर को लेकर हमेशा चर्चा में रही हैं। किम अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed