{"_id":"5ef85e738ebc3e42de778abc","slug":"beautiful-wives-of-bhojpuri-superstar-actors-like-ravi-kishan-pawan-singh-dinesh-lal-yadav","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली बार देखिए भोजपुरी के इन सुपरस्टार्स की पत्नियों की तस्वीर, पति के स्टारडम के बाद भी जीती हैं साधारण जिंदगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहली बार देखिए भोजपुरी के इन सुपरस्टार्स की पत्नियों की तस्वीर, पति के स्टारडम के बाद भी जीती हैं साधारण जिंदगी
भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार एक्टर्स का दीवाना पूरा यूपी-बिहार है। इन्होंने अपनी मेहनत से आज जो मुकाम हासिल किया है वो काबिले तारीफ है। सोशल मीडिया पर फैंस अक्सर अपने पसंदीदा हीरो की निजी जिंदगी के बारे में जानना चाहते हैं। तो चलिए आज हम आपको भोजपुरी सुपरस्टार्स की खूबसूरत पत्नियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पति के स्टारडम के बाद भी साधारण जिंदगी जीती हैं।
2 of 5
पवन सिंह परिवार के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
पवन सिंह की दो शादियां हुई हैं। पवन ने पहली शादी साल 2014 में नीलम से की थी। शादी के एक साल बाद ही नीलम ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद पवन सिंह ने दूसरी शादी ज्योति सिंह से 2018 में की थी। ज्योति संग उनकी शादी काफी चर्चा में रही थी। पवन सिंह सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के साथ रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।
3 of 5
निरहुआ और उनकी पत्नी
- फोटो : ट्विटर
निरहुआ की पत्नी का नाम मंशा है। मंशा के साथ निरहुआ ने साल 2000 में शादी की थी। दोनों के बच्चे भी हैं। 2003 में दिनेश लाल यादव का म्यूजिक एल्बम ‘निरहुआ सटल रहे’ आया। इस एल्बम ने इतनी लोकप्रियता हासिल की कि दिनेश लाल यादव के नाम के साथ ‘निरहुआ’ जुड़ गया। निरहुआ अब भाजपा के नेता भी हैं। निरहुआ का नाम आम्रपाली दुबे के साथ जो़ड़ा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
खेसारी लाल यादव पत्नी के साथ
- फोटो : इंस्टाग्राम
भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी सबसे अधिक मांग वाले अभिनेता हैं। खेसारी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में आई फिल्म 'साजन चले ससुराल' से की थी। खेसारी की पत्नी का नाम चंदा देवी है।खेसारी लाल यादव ने साल साल 2006 में चंदा से शादी की थी। खेसारी लाल के 2 बच्चे भी हैं। खेसारी लाल यादव की पत्नी हाउस वाइफ हैं।
विज्ञापन
5 of 5
रवि किशन पत्नी के साथ
- फोटो : ट्विटर
रवि किशन की पत्नी का नाम प्रीति किशन है। रवि किशन की एक बेटी फिल्मों में डेब्यू भी कर चुकी है। साल 1969 में मुंबई के सातांक्रूज इलाके में जन्मे रवि किशन अब गोरखपुर से सांसद हैं। रवि किशन हिंदी सिनेमा में भी नाम कमाया और कमा भी रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।