हिंदी संगीत की दुनिया में अपने गानों और धुन से अमिट छाप छोड़ने वाले दिग्गज संगीतकार आरडी बर्मन का जन्मदिन 27 जून को होता है। उन्हें लोग पंचम दा के नाम से भी जानते थे। जन्मदिन के मौके पर संगीत प्रेमियों, फैंस और बॉलीवुड के कई सितारों ने उन्हें याद किया। दिग्गज गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने भी आरडी बर्मन को उनके जन्मदिन पर खास अंदाज में याद किया। वहीं उनके एक फैन ने संगीतकार को लेकर खास सवाल भी किया।
आरडी बर्मन के बुरे दौर को लेकर एक शख्स ने जावेद अख्तर से पूछा ऐसा सवाल, अब गीतकार ने दिया ये जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जावेद अख्तर ने आरडी बर्मन को याद करते हुए खास ट्वीट किया था। जिस पर उनके कई फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया दी। जावेद अख्तर ने अपने ट्विट में लिखा, 'इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि आज की पीढ़ी और लोकप्रिय शैली के संगीतकार पंचम के महान प्रशंसक हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह एक प्रतिभाशाली और अपने समय से बहुत आगे के शख्स थे। मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि हमने साथ में बहुत सारे गाने बनाए थे।'
No wonder that the today’s generation of composers and musicians of popular genre are all great admirers of Pancham . Undoubtedly he was a genius and much ahead of his time . I consider my self fortunate that together we created so many songs .
जावेद अख्तर के इस ट्वीट पर एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट कर आरडी बर्मन के उन दिनों को लेकर सवाल किया जब वह अपने बुरे दौर से गुजर रहे थे। सोशल मीडिया यूजर ने अपने ट्विट में लिखा, 'श्रीमान जावेद अख्तर मैं आपसे पूछना चाहूंगा कि जब पंचम दा जिंदा थे तो उन्हें काम देने के लिए कौन था? उनके आखिरी सालों में उन्हें इंडस्ट्री से बाहर कर दिया गया था।'
I have always been an admirer of pancham and remainder in his corner even when his career was going through a rough patch . 1942 A love story was our last album which proved to be a chart buster . Alas he was not there to enjoy its success.
यूजर ने आगे लिखा, 'तब किसी ने उन्हें प्रतिभाशाली के रूप में स्वीकार नहीं किया। इस इंडस्ट्री में अपने असली मूल्यों की पहचान बनाने के लिए पहले मरना पड़ता है।' जावेद अख्तर ने इस यूजर के सवाल का शानदार अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने अपने जवाब में लिखा, 'मैं हमेशा पंचम दा का प्रशंसक रहा हूं। एक कोने में होने के बावजूद उनका करियर किसी न किसी पचड़े से गुजर रहा था।'
जावेद अख्तर ने आगे लिखा, 'फिल्म 1942 ए लव स्टोरी के गाने हमारी आखिरी एलबम थी जो हिट साबित हुई थी, लेकिन वह अपनी इस सफलता का आनंद लेने के लिए वहां नहीं थे।' सोशल मीडिया पर जावेद अख्तर का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस और सोशल मीडिया यूजर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि आरडी बर्मन ने लंबे समय तक हिंदी सिनेमा को शानदार गाने दिए थे।
पढ़ें: दो साल पहले इस अभिनेता ने बनाई थी ऐसी तकनीक, कोरोना काल में हुई इस्तेमाल तो उपमुख्यमंत्री ने जमकर की तारीफ