{"_id":"5de8d2fd8ebc3e54e60d0409","slug":"dharmendra-share-his-farm-house-bungalow-video-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गांव के बीच धर्मेंद्र ने बनाया करोड़ों का बंगला, पहली बार सामने आईं आलीशान घर की तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गांव के बीच धर्मेंद्र ने बनाया करोड़ों का बंगला, पहली बार सामने आईं आलीशान घर की तस्वीरें
80 के दशक में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में देने वाले धर्मेंद्र लंबे समय से बॉलीवुड से दूर हैं । वो अपना ज्यादातर समय फार्म हाउस पर गुजारते हैं । धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं । अक्सर अपने फार्म हाउस से तस्वीरें शेयर करते हैं । इस बार धर्मेंद्र के बंगले की झलक देखने को मिली ।
2 of 5
dharmendra house
- फोटो : social media
जी हां, धर्मेंद्र ने सोशल मीडिय पर एक वीडियो शेयर किया है । इसमें उन्होंने अपना बंगला दिखाया । धर्मेंद्र के बंगले का वीडियो देख आप खुद समझ जाएंगे कि इसकी कीमत करोड़ों में होगी । बड़ी-बड़ी मूर्तियों के साथ फव्वारे का नजारा बेहद शानदार लगा ।
3 of 5
dharmendra house
- फोटो : social media
वीडियो में बंगला दिखाने के बाद धर्मेंद्र भी नजर आए । वो मेथी का पराठा और चाय का मजा लेते दिखे । वीडियो को शेयर करने के साथ उन्होंने लिखा, "ये सब कुछ उसने दिया है, जो चुपचाप एक दिन ले जाएगा । वो जिंदगी बड़ी खूबसूरत है दोस्तों, जियो इसे जी जान से जियो । लव यू । चीयर अप ।"
उनके वीडियो पर एक फैन्स ने लिखा: "मॉर्निंग पाजी । जिंदगी को जीना तो पाजी हमने आप से सीखा. अच्छा इंसान कैस बना जाता है । लव यू धरम पाजी ।" धर्मेंद्र का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है । इस वीडियो को 55 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं ।
विज्ञापन
5 of 5
dharmendra house
- फोटो : social media
बता दें कि धर्मेंद्र का असली नाम धरम सिंह देओल है । धर्मेंद्र का बचपन साहनेवाल में गुजरा । धर्मेंद्र के पिता स्कूल हेडमास्टर थे । धर्मेंद्र ने अर्जुन हिंगोरानी की फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से 1960 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था । उनकी आखिरी फिल्म 'यमला-पगला-दीवाना फिर से' थी ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।