फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धर्मेंद्र ने याद किए पुराने दिन, 34 साल पहले रिलीज हुई अपनी इस फिल्म का वीडियो किया साझा

Sun, 28 Mar 2021 03:25 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 28 Mar 2021 03:25 PM IST
विज्ञापन
Dharmendra shared a video featuring scenes from his old film Hukumat released 34 years back
हुकूमत - फोटो : फिल्म

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। उन्हें फैंस से बातें करना बहुत पसंद है। रविवार को उन्होंने अपनी पुरानी यादें ताजा कीं और 34 साल पहले रिलीज हुई अपनी फिल्म हुकूमत का एक वीडियो साझा किया है।

Dharmendra shared a video featuring scenes from his old film Hukumat released 34 years back
धर्मेंद्र - फोटो : instagram/aapkadharam

फिल्म हुकूमत साल 1987 में रिलीज हुई थी। फिल्म में धर्मेंद्र के साथ रति अग्निहोत्री, जुगल हंसराज (बाल कलाकार के तौर पर), दिवंगत अभिनेता सदाशिव अमरापुरकर, शम्मी कपूर और प्रेम चोपड़ा मुख्य भूमिका में थे। वीडियो साझा करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा- ‘हुकूमत के 34 साल, आप सभी के ढेर सारे प्यार के साथ।‘
 


 

Dharmendra shared a video featuring scenes from his old film Hukumat released 34 years back
धर्मेंद्र - फोटो : instagram/aapkadharam

धर्मेंद्र के इस वीडियो को देखकर फैंस ने ढेर सारा प्यार जताया। एक यूजर ने लिखा- 'हुकूमत 1987 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी और इसने सभी जगह गोल्डन जुबली मनाई। इसी साल आपने सात हिट फिल्में दीं और रिकॉर्ड बनाया जो आज तक बॉलीवुड का कोई अभिनेता तोड़ नहीं पाया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Dharmendra shared a video featuring scenes from his old film Hukumat released 34 years back
धर्मेंद्र - फोटो : instagram/aapkadharam

धर्मेंद्र ने कराया था कोरोना टेस्ट
कुछ दिन पहले धर्मेंद्र के स्टाफ को कोरोना होने की खबर सामने आई थी जिसमें अभिनेता के स्टाफ के तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उसके तुरंत बाद ही धर्मेंद्र ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराने का फैसला लिया था। टेस्ट कराने के बाद धरम पाजी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई। यह जानकारी साझा करते हुए उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया।  

विज्ञापन
Dharmendra shared a video featuring scenes from his old film Hukumat released 34 years back
धर्मेंद्र - फोटो : twitter@aapkadharam

मालूम हो कि धर्मेंद्र कोरोना वैक्सीन का पहला डोज ले चुके हैं। उन्होंने वैक्सीनेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा था, "ट्वीट करते करते जोश आ गया और मैं निकल गया। यह सब मैं दिखावे के लिए नहीं, बल्कि आप सबको प्रेरित करने के लिए कर रहा हूं। दोस्तों अपना ध्यान रखें।"

ऋतिक रोशन के बेटे रेहान के 15वें जन्मदिन की तस्वीरें, सुजैन खान सहित जुटे परिवार के अन्य सदस्य
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed