फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मायके लौटीं राधिका आप्टे ने उठाया अगली फिल्म के पोस्टर से घूंघट, कमर में रिवॉल्वर खोंसते दिखी दुल्हन

Sun, 28 Mar 2021 03:17 PM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 28 Mar 2021 03:17 PM IST
विज्ञापन
Radhika Apte announces her next 'Mrs Undercover' to play ‘an Indian housewife with a gun’
राधिका आप्टे की फिल्म 'मिसेज अंडरकवर' का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हाल ही में लंदन स्थित अपनी ससुराल से वापस अपने मायके पुणे लौटीं अभिनेत्री राधिका आप्टे ने होली पर अपनी अगली फिल्म के पोस्टर से घूंघट हटा दिया है। पोस्टर एक नई नवेली दुल्हन का है जो अपने अंटे में पिस्तौल फंसाती दिख रही है। फिल्म का नाम भी काफी रोचक है, मिसेज अंडरकवर।

Radhika Apte announces her next 'Mrs Undercover' to play ‘an Indian housewife with a gun’
मिसेज अंडरकवर - फोटो : फिल्म पोस्टर

होली की शुभकामनाओं के एक वीडियो के साथ फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए राधिका आप्टे कहती हैं, “फिल्म की निर्देशक अनुश्री जब मेरे पास फिल्म की कहानी लेकर आईं थी तो सबसे ज्यादा मुझे इसके नएपन ने प्रभावित किया था। अब जब मैंने फिल्म का फर्स्ट लुक देखा तो मुझे फिर से वैसी ही उत्तेजना महसूस हुई। फिल्म का हिस्सा होने की वजह से तो ये पोस्टर मुझे भाया ही, एक दर्शक की तरह भी मैं इससे खुद को जोड़ पा रही हूं। मुझे खुशी है कि फिल्म की मूल भावना को हम फिल्म के पहले पोस्टर में दर्शकों के सामने ला सके।”

Radhika Apte announces her next 'Mrs Undercover' to play ‘an Indian housewife with a gun’
राधिका आप्टे - फोटो : Twitter: @IFCCenter

फिल्म ‘मिसेज अंडरकवर’ में राधिका आप्टे डिजिटल एंटरटेनमेंट दुनिया के मशहूर अभिनेता सुमीत व्यास के साथ दिखेंगी। फिल्म की निर्देशक अनुश्री मेहता बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म के पोस्टर के बारे में काफी उत्साहित दिखीं। वह कहती हैं, ‘इस फिल्म का नाम, इसकी कल्पना और इसका विचार एक लंबे मंथन से निकला है। मुझे खुशी है कि इस किरदार के लिए हम राधिका आप्टे का साथ पा सके। फिल्म का पहला लुक दुनिया के सामने लाने का एहसास होती ही बिल्कुल अलग है। हम दर्शकों को एक अच्छी फिल्म दिखानाचाहते हैं और हमने इसके लिए काफी मेहनत भी की है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Radhika Apte announces her next 'Mrs Undercover' to play ‘an Indian housewife with a gun’
अनुश्री मेहता - फोटो : सोशल मीडिया

अनुश्री मेहता फिल्मी दुनिया का जाना पहचाना नाम भले न हो लेकिन पिछले साल रिलीज हुई उनकी शॉर्ट फिल्म ‘अनकही’ काफी चर्चा में रही थी। फिल्म ‘इंदु की जवानी’ के निर्देशक अबीर सेनगुप्ता के साथ एक बांग्ला फीचर फिल्म बना चुकी अनुश्री का नाता छोटे परदे से भी रहा है। बतौर लेखक अनुश्री का नाम चर्चित अपराध धारावाहिक ‘सीआईडी’ की लेखक के तौर पर भी आईएमडीबी पर दर्ज है।

विज्ञापन
Radhika Apte announces her next 'Mrs Undercover' to play ‘an Indian housewife with a gun’
राधिका आप्टे - फोटो : Twitter: @IFCCenter

वहीं, 35 साल की हो चुकी राधिका आप्टे के लिए फिल्म ‘मिसेज अंडरकवर’ का भारतीय दर्शकों को पसंद आना बेहद जरूरी है। करीब 16 साल से हिंदी सिनेमा का हिस्सा रहीं राधिका की पिछली फिल्म ‘ए कॉल टू स्पाई’ की भी चर्चा खूब हुई। राधिका की आखिरी हिट फिल्म आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ‘अंधाधुन’ रही है, उसके बाद से वह फिल्म ‘बाजार’ से लेकर ‘रात अकेली है’ तक कई फिल्मों में अलग अलग भूमिकाओँ में दिख चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed