{"_id":"606043bb8ebc3e8d3663f4a1","slug":"when-aishwarya-rai-and-vivek-oberoi-crossed-path-at-an-award-function-know-full-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जाने क्या हुआ जब ब्रेकअप के सालों बाद एक दूसरे के आमने-सामने आ गए ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जाने क्या हुआ जब ब्रेकअप के सालों बाद एक दूसरे के आमने-सामने आ गए ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sun, 28 Mar 2021 02:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विवेक ओबेरॉय, ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऐश्वर्या राय बच्चन पूर्व विश्व सुंदरी होने के साथ-साथ बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा भी हैं। उनकी खूबसूरती देख हर कोई उन्हें अपना बनाने की इच्छा रखता है। क्या आम क्या खास हर कोई ऐश्वर्या की खूबसूरती पर अपना दिल हार जाता है। हालांकि ऐश्वर्या ने लाखों दिलों को तोड़ते हुए अभिषेक बच्चन का हाथ थामा, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उनका नाम सलमान खान और विवेक ओबेरॉय से भी जुड़ा था। विवेक से ब्रेकअप के बाद ही ऐश अभिषेक के करीब आईं थीं और फिर उन्होंने शादी कर ली थीं। हालांकि एक बार ऐसा भी हुआ था जब ब्रेकअप के बाद विवेक और ऐश एक दूसरे के आमने सामने आ गए थे।
2 of 5
विवेक ओबेरॉय, ऐश्वर्या राय
- फोटो : Bollywood
ये पूरा मामला एक अवॉर्ड फंक्शन का है जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज सितारे मौजूद थे। इस फंक्शन में ऐश्वर्या अमिताभ बच्चन के साथ बैठी थीं। सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था और ऐश्वर्या फंक्शन का आनंद ले रहीं थीं। हालांकि जैसे ही विवेक को स्टेज पर बुलाया गया तो ऐश्वर्या के चेहरे की हंसी गायब हो गई।
3 of 5
अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : Instagram
ऐश्वर्या सबकुछ भूलकर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ीं थीं और ऐसे में विवेक को अपने सामने देखना उनके लिए मुश्किल भरा था। हालांकि वो अपने ससुर अमिताभ बच्चन के साथ सबसे आगे वाली पंक्ति में ही बैठीं थीं तो ऐसे में विवेक को नजरअंदाज करना उनके लिए मुश्किल हो गया था। वहीं सारे कैमरों की नजर भी ऐश्वर्या पर टिक गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऐश्वर्या राय
खबरों की माने तो विवेक जितनी देर स्टेज पर मौजूद रहे उतनी देर ऐश्वर्या इधर उधर देखती रहीं। कभी वो अमिताभ से बात करतीं और कभी मनीष मल्होत्रा से। ये ऐश्वर्या के लिए काफी परेशानी भरी बात हो गई थी। वहीं जब विवेक स्टेज से नीचे उतर आए तब जाकर कहीं ऐश्वर्या ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन
5 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन
- फोटो : instagram: bachchan
बता दें कि सलमान खान से ब्रेकअप होने के बाद ऐश्वर्या विवेक के करीब चली गईं थीं। दोनों के मीडिया में अफेयर की खबरें खूब चर्चा में रहती थीं। हालांकि जब विवेक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सलमान को लेकर कई खुलासे किए तो ऐश्वर्या ने उनसे दूरी बना ली। इसके बाद उन्होंने अभिषेक बच्चन से शादी की। आज दोनों प्यारी सी बेटी आराध्या के माता पिता हैं और अपनी शादी में खुश हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।